सभी करे पौधरोपण इसी भलाई :राजेन्द्र शुक्ल
इसी क्रम में ब्रम्हाकुमारी रीवा द्वारा चलाए जा रहे *बृहद नशा* *मुक्ति अभियान में* शहर के प्रत्येक वार्ड में नियुक्त किए गए *ब्रांड* *एंबेसडरो* को स्वयं पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक रीवा श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा *बैचबोर्ड* प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से , बीके नम्रता बहन जी, डॉ दिव्या धवन, विपिन मशूरकर,लखपति कछवाहा, संदीप पटेल, बृजेश मिश्रा, प्रतीक तिवारी पत्रकार, राजेश वाधवानी, राजेशाही,दीपक तिवारी,सुरेश कुमार, विनीत मिश्रा,संदीप पटेल,योगेश सोधिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
: रीवा-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रीवा एवं टीम अविराज के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण हेतु विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री राजेंद्र शुक्ल रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रम्हाकुमारी आश्रम की संचालिका निर्मला बहन जी ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ एके खान,कमलेश सचदेव एवं समाजसेवी अविराज उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित श्री शुक्ला ने कहा कि वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण अभियान को जन आंदोलन बनाने का यह प्रयास बेहद सराहनीय है प्रशासन के साथ सामाजिक संगठनों की वृक्षारोपण कार्य में भागीदारी सराहनीय है वृक्षारोपण हो साथ ही उनका संरक्षण हो ये बेहद जरूरी है कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने वृक्षारोपण व उनके संरक्षण का संकल्प लिया कार्यक्रम का संचालन अभिषेक सिंह गहरवार ने किया इस अवसर पर बीके प्रकाश,प्रमोद पांडे,डॉ सरोज सोनी,विनीत मिश्रा,लईक खान,कमलेश्वर द्विवेदी,राजराखन पटेल,नीलेश श्रीवास्तव,प्रभात सोनी,सुभाष गुप्ता,आशीष द्विवेदी,अभिनव सिंह बघेल,अशोक झामनानी,मनीष गहोई,ज्ञान गुप्ता,रोहित गुप्ता,शिवम ताम्रकार,शिवमोहन सेन सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे कार्यक्रम में उपस्थित जनो को पौधारोपण हेतु पौधा वितरण किया गया

