विश्व पर्यावरण दिवस वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी का कार्यक्रम संपन्न


रीवा,,,,,प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शांति धाम झिरिया रीवा में” विश्व पर्यावरण दिवस”पर एक वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कलेक्टर रीवा ,पुलिस अधीक्षक रीवा ,भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन हाजी ए के खान ,युवा समाजसेवी अविराज चौथवानी, कविवर रामसुंदर द्विवेदी ,राजयोगिनी बीके नम्रता बहन, दीपक सिंह (मध्य प्रदेश पुलिस विभाग )समाजसेवी मोहित गुप्ता एवं पीके सोनी का एवं ज्योति बहन जी ने अपने विचार व्यक्त किए ,,साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण का प्रकृति गान बीके मानसी एवम बीके खुशबू बहन ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर रीवा एवं पुलिस अधीक्षक रीवा को सम्मानित किया गया एवं संपूर्ण रीवा जिले को सुंदर हरा हरा बनाने हेतु अधिकतम वृक्षारोपण करके शुद्ध पवित्र वायुमंडल बनाने का सभी ने संकल्प किया ।।।

