वर्तमान चुनौतियों से निपटने में मीडिया की भूमिका विषय पर राष्ट्रीय मीडिया सेमिनार का आयोजन 26 दिसंबर को
वर्तमान चुनौतियों से निपटने में मीडिया की भूमिका विषय पर राष्ट्रीय मीडिया सेमिनार का आयोजन 26 दिसंबर को
मीडिया कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित
रीवा. परमपिता परमात्मा की अतिप्रिय संतान दैवी भाता/बहन वर्तमान समय में मीडिया व उसके कार्य पालको, पत्रकारों के चा इससे सरोकार रखने वाले मीडिया कर्मियों में जो असुरक्षा तथा डर का एक बातावरण निर्मित हुआ है। उन चुनौतियों को समाप्त करने का एक सशक्त माध्यम आत्मिक स्वयं का सशक्तिकरण करना है। यह उद्गार आज ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रीवा में ब्रम्हाकुमारीज संस्थान रीवा की क्षेत्रीय संचालिका बी०के० निर्मला बहन एवं मुख्य प्रबंधक बी०के० प्रकाश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में दी आपने पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया कि यह कार्यक्रन आजादी के अमृत महोत्सव
75 वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन है इसका उद्देश्य हर मीडिया कर्मियों के अन्दर मूल्यों को पूर्ण जागृत कर उनका पूर्ण विकास करना है। वर्तमान की परिस्थितियों से तालमेल बिठाने तथा पारिवारिक जीवन सुखी खुशहाल बनाने में राजयोग मेडिटेसन एक सहज एवं सरल माध्यम है इस बावत् हर मीडिया कर्मी चाहे तो अपने समय को व्यवस्थित कर समय को संयोजित, कर जीवन को सुखी स्वस्थ आनन्दमय बना सकते है इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आजादी के अमृत महोत्सव पर ब्रम्हाकुमारीज संस्थान में यह सेमिनार आयोजित किया गया है ।
इस सेमिनार को विशेष रूप से संबोधित करने मुख्य वक्ता रूप में अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउन्ट आबू राजस्थान से संस्थान के जन संपर्क अधिकारी राजयोगी बी.के. कोमल, उडीसा राज्य से राजयोगी बी.के. नथमल निदेशक मीडिया विंग ईष्टर्न जोन (बंगाल, बिहार,उड़ीसा) तथा राजस्थान राजयोगी बी.के. सुरेन्द्र तथा भोपाल से वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर केसंपादक प्रदीप तिवारी एवं मीडिया विंग की जोनल कोर्डिनेटर राजयोगिनी बी.के.रीना बहन पधारेगी। इस मीडिया सेमिनार की अध्यक्षता राज्य सभा सांसद राजमणि पटेल करेंगे जबकि मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार आचार्य कुलपति अ.प्र.सि.वि. रीवा होंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल सिंह कुशवाह, पुलिस उपमहानिरीक्षक रीवा जोन, डी.के. सिंह आयकर अधिकारी रीवा, डॉ धीरेन्द्र सिंह माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय रीवा परिसर होगें तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रीवा जिले के सभी मुख्य समाचारो पत्रों के मुख्य संपादक, संपादक, सह संपादक वा ब्यूरोचीफ, प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार, फोटोग्राफर, सहभागी होगे।
यह मीडिया सेमीनार दिन में 11 बजे से 02 बजे तक चलेगा,इसके साथ ही सभी आमंत्रित मीडिया कर्मियों को 26 दिसम्बर विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा।
इसके अलावा सायं काल 06 बजे से 08-00 बजे तक बुद्धिजीवियो की एक कार्यशाला आयोजित की गई है जिसमे सभी धर्मों के धर्म प्रमुख, बुद्धिजीवी गणमान्य नागरिक स्वयं सेवी संगठन , सरकारी व गैर सरकारी पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी इसके अलावा 2 तारीख को स्लम एरिया में गरीब बच्चों के परिवारों को ठण्ड के कपड़े वा मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम
होगा।



