ब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीयरीवा

रीवा में राष्ट्रीय मीडिया सेमिनार संपन्न

सकारात्मक खबरें से होगा मीडिया द्वारा विश्व बंधुत्व का महान कार्य

प्रेस विज्ञप्ति,,,,,सकारात्मक पत्रकारिता से होगा विश्व बंधुत्व का महान कार्य – संयुक्त कलेक्टर आर. के. सिन्हा

 

आज ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शांतिधाम झिरिया रीवा में राष्ट्रीय मीडिया सेमिनार और स्नेह मिलन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त कलेक्टर आर. के. सिन्हा जी ने कहा कि विश्व में सकारात्मक पत्रकारिता से ही विश्व बंधुत्व का महान कार्य होगा, जिसमें ब्रह्माकुमारी संगठन में अग्रणी भूमिका योगदान दे रही है । वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्रिपाठी जी ने कहा हम सभी को मिलकर ऐसा कुछ समाज के लिए करना होगा किअखबार के 12 पन्ने में जिसमें अभी राजनीतिक और क्राइम 100% नकारात्मक खबरें दिखाई जा रही है ।पूरे न्यूज़पेपर में से उसमें अपने को धीरे-धीरे सकारात्मक पत्रकारिता 75% बाहर की खबरें तथा 25 प्रतिशत सकारात्मक में अपना योगदान देना होगा । नर्मदेश्वर पाठक, नारायण डिगवानी जी ने कहा कि आज की आज की पत्रकारिता राजनीतिक दबाव में आ चुकी है जिसमें हम सकारात्मक खबरें स्वतंत्र होकर निष्पक्ष नहीं दिखा पा रहे हैं इसमें भी अपने को धीरे-धीरे आगे सभी पत्रकार साथियों को मिल कर आगे आना होगा। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के अकादमिक प्रभारी प्रोफेसर सूर्य प्रकाश जी ने कहा हमको संवेदनशील होना पड़ेगा अगर पत्रकार संवेदनशील होंगे तो उसमें प्यार, अपनत्व वा विश्व बंधुत्व की भावना जागेगी। अब हमको सकारात्मक खबरों की ओर बढ़ जाना चाहिए, हम नकारात्मक खबरें की ओर ज्यादा फोकस करते है ।जिसका नतीजा ये हो गया की अब क्राइम की खबरे तीसरे पन्ने में छपती थी अब फ्रंट पेज में छपने लगा है । अब सकारात्मक खबरें छापने है जिससे समाज जो पढ़ेगा उससे ही समाज का निमार्ण होगा और उसी तरह का वातावरण तैयार होगा । प्रोफेसर संदीप भट्ट जी ने कहा जिनकी सरकारे नहीं सुनती हैं और उनकी आवाज मीडिया है ऐसी जगह से मीडिया रिपोर्टर खबरें लेकर आते है जहा जाना कठिन होता है तो मिडिया का अहम रोल होता है ,देश में समानता का अहम रोल भी मीडिया के द्वारा ही देश में स्थापित होगा ।

कार्यक्रम के शुभारंभ में विंध्य के लोकप्रिय गीतकार नितेश श्रीवास्तव ने समुद्र की प्रस्तुत किया संस्थान का परिचय बीके इंदु बहन ने दिया।क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी बीके निर्मला बहन जी ने आशीर्वाद वचन में कहा की आदरणीय प्रकाशमणी दादी पत्रकारों को बहुत ही सम्मान देती थी मीडिया के द्वारा ही विश्व बंधुत्व का सपना साकार होगा मैं भी मीडिया को बहुत सम्मान करती हु क्योंकि समाज के साथ साथ विश्व बंधुत्व का कल्याण मीडिया ही करेगा । दादी जी की 16वी पुण्य स्मृति दिवस पर सभी मंचाशीन ने उनको याद करते हुए सभी ने पुष्पांजलि अर्पित किए।

जिसमें जनपद उपध्यक्ष रामलखन सिंह बघेल , प्रोफेसर हर्ष तोमर, प्रोफेसर आलोक पाण्डेय, डॉ गोविंद नारायण श्रीवास्तव परियोजना अधिकारी, शैलेंद्र द्विवेदी, उपेंद्र द्विवेदी, रामचन्द्र वर्मा, विवेक भदौरिया, पुरुषोत्तम मिश्रा , सैकड़ों पत्रकार उपास्थित रहे । इस राष्ट्रीय मीडिया सेमिनार में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के 25 से अधिक प्रतिभावान मीडिया के उत्कृष्ट स्कॉलर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी मीडिया कर्मियों को सम्मान किया गया एवं प्रशस्ति पत्र, वा सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किया गया, इस अवसर पर सभी मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों ने राजयोग मेडिटेशन सीखने वा माउंट आबू मीडिया कांफ्रेंस में चलने की शुभ इच्छा जाहिर की।। कार्यक्रम का व्यवस्थित संचालन बीके शिवकुमार एवं बीके सुभाष भाई ने किया। *बीके दीपक तिवारी** ब्रह्माकुमारीज शांतिधाम झिरिया रीवा (मध्य प्रदेश) ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button