गुजरात

अतीक अहमद को जेल में मिलेगा 25रुपए वेतन

उमेश पाल अपहरण केस में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई गई. इसके बाद फिर से उसे साबरमती जेल पहुंचा दिया गया. यहां अतीक अहमद कैदी नंबर 17052 के रूप में रह रहा है. साथ ही अतीक को रोज जेल में काम भी करना होगा. जेल में अतीक को झाड़ू लगाना होगा. इतना ही नहीं उसे खेती करने और मावेशियों का ध्यान रखने का काम भी सौंपा गया है. अब अतीक अहमद को जेल में भैंसो को नहलाना होगा. उन्हें चारा खिलाना होगा. उनकी साफ- सफाई करनी होगी. अतीक अहमद को रोजाना काम के बदले 25 रुपये दिए जाएंगे. यानी उसकी रोज की दिहाड़ी 25 रुपये होगी.

#AtiqueAhmed #SabarmatiJail #UmeshPalCase #India #news #indiavarta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button