खेलमध्यप्रदेश

CM शिवराज ने किया बड़ा ऐलान, ओलंपिक पदक विजेता हाकी टीम के सदस्य विवेक सागर MP पुलिस में होंगे DSP, मुख्यमंत्री ने सम्मान कर 1 करोड़ की राशि का चेक भी सौंपा

मिंटो हॉल भोपाल

टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान के लिए भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित समारोह में खेल मंत्री श्रीमती यशोधराराजे सिंधिया जी, खजुराहो से सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी एवं अन्य गणमान्य हस्तियों के साथ ओलंपियन श्री विवेक सागर प्रसाद जी को एक करोड़ राशि भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले शूटर श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह तथा अन्य खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया। प्रिय विवेक, आप खूब आगे बढ़िये, प्रदेश और देश का नाम रौशन कीजिये, सम्पूर्ण मध्यप्रदेश की शुभकामनाएं आपके साथ हैं। हम सब आपको हृदय से बधाई देते हैं।

आज हम गर्व से भरे हैं। हर भारतवासी का माथा गर्व से उन्नत है। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने केवल काँस्य पदक नहीं जीता, भारतीय हॉकी का पुनर्जागरण भी हुआ है। मेजर ध्यानचंद जी ने 24 गोल से भी विरोधी टीमों को हराया है। ओलंपियन श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह को भी शुभकामनाएं! आपने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया, प्रदेश और देश को आप पर गर्व है।

अब पैरा ओलंपिक में हमारी बेटी प्राची यादव जाने वाली हैं, ओलंपिक में जायेंगी और मेडल लेकर आयेंगी। हमारी महिला हॉकी टीम भी भले ही चौथे स्थान पर रही, लेकिन उन्होंने देश का दिल जीता। जीतने पर तो सभी पुरस्कार देते हैं लेकिन जैसा बेजोड़ प्रदर्शन उन्होंने दिखाया, हमने तय किया कि उस टीम की सभी सदस्यों को 31-31 लाख की राशि भी देंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूँ जिनके नेतृत्व में खिलाड़ियों के खेल को निखारा जा रहा है, उनकी प्रतिभा का प्रकटीकरण हो रहा है। हमारे विवेक बहुत ही साधारण परिवार से आते हैं। आज मैं सभी माता-पिताओं से कहना चाहता हूं कि बच्चों को पढ़ने के साथ ही खेलने-कूदने भी देना। किसी भी बच्चे में विवेक मिल सकता है। मध्यप्रदेश की हॉकी अकादमी में विवेक ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। मैंने आज उनकी माता की आँखों में बार-बार आँसू देखे। आज मैं उनको प्रणाम करता हूँ। विवेक की हसरत थी कि उनकी माताजी के लिए मकान बने।

आज मैं विवेक की माताजी श्रीमती कमलाबाई से कहना चाहता हूं कि आप जहाँ भी बोलेंगी, आपको मध्यप्रदेश सरकार वहाँ मकान उपलब्ध कराएगी! हमें ऐसी माताओं की भावना का सम्मान करना होगा। मैं खेल मंत्री श्रीमती यशोधराराजे सिंधिया जी से कहना चाहता हूँ कि आप टैलेंट हंट करें, मैं विश्वास दिलाता हूँ कि मैं पैसे की कमी नहीं आने दूंगा। आखिर ऐसे खिलाड़ी ही भारत को ख्याति दिलाते हैं। ओलंपिक पदक विजेता, भारतीय हॉकी टीम के सदस्य श्री विवेक सागर जी ने मध्यप्रदेश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। हमने तय किया है कि उन्हें मध्यप्रदेश पुलिस में डीएसपी बनाया जाएगा। साथ ही उनके परिवार को मध्यप्रदेश सरकार मकान बनाकर देगी। मैं उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। #Tokyo2020 #Olympics #India #MadhaPradesh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button