लोकायुक्त रीवा की छापा कार्यवाही पहुंची 20 करोड़

*लोकायुक्त रीवा की छापा कार्यवाही पहुंची 20 करोड़
आज दिनांक 31.08.2021 को श्रीमती शुधा सिंह सरपंच ग्राम बैजनाथ तहसील हुजूर जिला रीवा के ग्राम बैजनाथ स्थित आवास एवं रीवा सतना रोड़ शारदापुरम कालोनी स्थित आवास में छापा करवाई की गई ।अभी तक की कार्यवाही मे आरोपियां के पास ग्राम बैजनाथ स्थित आवास की अनुमानित कीमत 2,00,00,000 रुपए जिसमें शानदार स्वीमिंगपूल गार्डन है एवं शरदापुरम कालोनी स्थित आवास की अनुमानित कीमत 150,00,000 है, आरोपिया के पास 2 क्रेसर मशीन, एक मिक्चर मशीन,एक ब्रिक मशीन व 30 बड़े वाहन जिसमें चेन माउन्ट, जे सी बी, हाइवा, लोडर , ट्रेक्टर, इनोवा, स्कार्पियो, ईंट मशीन आदि जिनकी कीमत लगभग 7 करोड़ है । आरोपिया के आधिपत्य से 20,00,000 रुपए के सोने चांदी के जेवरात, 12,00,000 जीवन बीमा पॉलिसी व बैंक खाते में जमा तथा 36 भूखंड के दस्तावेज मिले हैं जिनमें से 12 भूखंड की कीमत 80 लाख होना पाई गई है इसी प्रकार मकान इन्वेंटरी 20,00,000 रुपए की व नगद 3,50,000 रूपये और रजिस्ट्री ऑफिस में 8 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री पाई गई है | अभी तक की कार्यवाही में कुल 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति पाई गई। कार्यवाही जारी है।

