खेलCricketअंतरराष्ट्रीय
Trending

भारत ने रोहित की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा करिश्मा किया, पाकिस्तान के खिलाफ

India did the biggest miracle in T20 World Cup under Rohit's captaincy, against Pakistan

 

भारत ने रोहित की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा करिश्मा किया, पाकिस्तान के खिलाफ

 

Indian Team T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मैच में आखिरी ओवर तक किसी भी टीम की जीत पक्की नहीं लग रही थी। लेकिन आखिरी ओवर में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम को 6 रनों से हरा दिया। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और अर्शदीप सिंह ने अच्छा खेल दिखाया। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम इंडिया मैच में जीत हासिल कर सकी। जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

 

गेंदबाजों ने दिखाया दम

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 119 रन बनाए। भारत के लिए सिर्फ ऋषभ पंत ही अच्छी बल्लेबाजी कर सके। उन्होंने 42 रनों की पारी खेली। इसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 10 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए थे। इससे टीम इंडिया का जीतना मुश्किल लग रहा था। फिर भारतीय गेंदबाजों ने टीम इंडिया की दमदार वापसी करवाई और पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में सिर्फ 113 रन बना सकी। इस तरह से टीम इंडिया ने 6 रनों से मुकाबला जीत लिया।

 

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 120 रनों का टारगेट डिफेंड कर लिया। इससे पहले कभी भी इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में इतना छोटा स्कोर डिफेंड नहीं किया था। भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2016 में T20I में 139 रनों का टारगेट डिफेंड किया था। लेकिन अब भारत ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

 

T20I में भारत द्वारा डिफेंड किए गए सबसे कम टारगेट:

120 बनाम पाकिस्तान, 2024 *

 

139 बनाम जिम्बाब्वे, 2016

 

145 बनाम इंग्लैंड, 2017

 

147 बनाम बांग्लादेश, 2016

 

T20 वर्ल्ड कप में डिफेंड किया सबसे कम टारगेट

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर डिफेंड करने वाली टीम भी बन गई है। भारत और श्रीलंका दोनों ही टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप में 120-120 रनों का टारगेट डिफेंड किया हुआ है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2024 में और श्रीलंका की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2014 में ऐसा किया था। टी20 वर्ल्ड कप में कभी भी 120 रनों से कम टारगेट डिफेंड नहीं हुआ है।

 

टी20 विश्व कप में डिफेंड किए गए सबसे कम टारगेट:

120 भारत बनाम पाकिस्तान, 2024*

 

120 श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, 2014

 

124 अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, 2016

 

127 न्यूजीलैंड बनाम भारत, 2016

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button