मनोरंजन

‘बॉर्डर 2’ को पछाड़ते हुए ‘मर्दानी 3’ ने तीसरे दिन भी कमाई में मचाया धमाल

रानी मुखर्जी की लोकप्रिय फ्रैंचाइजी की नई फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के मुकाबले भी यह फिल्म बेहतर कमाई करती नजर आ रही है। सामान्य ओपनिंग के बाद फिल्म ने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ ली और तीसरे दिन शानदार कलेक्शन दर्ज किया।

तीसरे दिन की कमाई ने बढ़ाया उत्साह

रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन करने के बाद ‘मर्दानी 3’ ने रविवार को जबरदस्त उछाल दर्ज किया। शुरुआती ट्रेड अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन भारत में करीब 7.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई लगभग 17.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन करीब 4 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये, जबकि तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन ही कमाई में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली थी, जो रविवार को और मजबूत हो गई।

ऑक्यूपेंसी रही संतोषजनक

रविवार को हिंदी संस्करण की कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 33 प्रतिशत रही। सुबह के शो में दर्शकों की मौजूदगी कम रही, लेकिन दोपहर और शाम के शोज में अच्छी भीड़ देखने को मिली। खास तौर पर शाम के शो लगभग 50 प्रतिशत तक भरे रहे, जो फिल्म के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है।

तीसरे दिन बना नया रिकॉर्ड

अपने पहले रविवार को ‘मर्दानी 3’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर एक नया बेंचमार्क बना दिया। इससे पहले काजोल की फिल्म ‘मां’ ने अपने तीसरे दिन करीब 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन रानी मुखर्जी की फिल्म इस आंकड़े को पार करने में सफल रही।

कास्ट और परफॉर्मेंस को मिल रही सराहना

फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। निर्देशन की कमान अभिराज मिनावाला ने संभाली है। दर्शक खास तौर पर रानी मुखर्जी को एक बार फिर सख्त पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में देखने पहुंचे। उनकी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म की कहानी को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button