रीवामध्यप्रदेश

ग्रामीणों ने लुटेरों को ऐसी भयानक तालिबानी सजा दी कि वीडियो वायरल

ग्रामीणों ने लुटेरों को ऐसी भयानक तालिबानी सजा दी कि वीडियो वायरल हो गया।

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में कुछ लुटेरों की लूट हुई। वे दिन-भर लूट करते रहे, लेकिन सफल नहीं हुए और ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। तब तक, जब तक वे घायल नहीं हो गए, ग्रामीणों ने उनको मारा। अब पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रहा है।

 

कानून को अपने हाथ में लेकर लुटेराें को तालिबानी सजा देने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. यह पूरा वाकया लूट से जुड़ा हुआ है. वारदात को अंजाम देकर लुटेरे भाग रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने पकड़ लिया और फिर दी रोंगटे खड़े करने वाले सजा. वीडियो वायरल होने के बात पुलिस जांच करने की बात कह रही है.

मामला शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र का है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सड़क किनारे कुछ ग्रामीण लूट करने आए युवकों को बहुत बुरी तरह से पीट रहे हैं. दिन दहाड़े वारदात करने के बाद ये भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस के पहले इन ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए. ग्रामीणों ने इन्हे पकड़ा और फिर दी तालिबानी सजा.

 

 

 

पिटाई के 10 दिन बाद वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 10 दिन पुराना है. पिटाई कांड 10 दिन पहले हुआ था. ग्रामीणों ने लुटेरों को जमकर पीटा था. उनको रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटा था. उनको बेदम होने तक पिटाई लगाई थी. इसके बाद उनको पुलिस के हवाले कर दिया था.

 

 

 

लुटेरों के साथ ही उनके साथ मारपीट करने वाले ग्रामीणों पर तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी लेकिन अब सोशल मीडिया पर इस पिटाई कांड का वीडियो जमकर वायरल हो गया है. ऐसे में अब पुलिस अधिकारियों को कहना पड़ रहा है कि वे पिटाई करने वाले ग्रामीणों को चिन्हित कर रहे हैं और उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी. एसपी विवेक सिंह ने कहा यह मारपीट का वीडियो लूट के आरोपियों के साथ का है. मामले की जांच कराई जा रही है. वैधानिक करवाई की जायेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button