रीवा/सेमरिया बरौ में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत सिरमौर के ग्राम बरौ मे प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा के सहायक प्राध्यापक डॉ राकेश पटेल जी विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा समाज सेवी दिनेश सिंह जी, डॉ उमेश पटेल जी ,पप्पू कनॉजिया जी, प्रदीप पटेल जी और कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी हीरालाल पटेल जी एवं कार्यक्रम के आयोजक शिवशंकर पटेल , व्यवस्थापक अजीत पटेल और ग्राम वासियो की उपस्थिति मे किया गया। कार्यक्रम मे शिक्षा को बढ़वा देने और शिक्षा के उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही ग्राम बरौ के 10वीऔर 12वी के प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओ को सम्मानित किया गया। जिसमे 10वी मे आदर्श स्कूल बरौ की छात्रा रिया तिवारी ने प्रथम स्थान (85%) प्राप्त किया जबकि 12वी मे सचिन पटेल ने शासकीय डॉ अंबेडकर उच्चतर माध्य. विद्यालय बरौ से प्रथम (92.6) प्राप्त किया।



