चुनावराजनीतिराष्ट्रीय

नेता ने कहा कि हम सरकार बना रहे हैं, Exit Poll पर इंडी गठबंधन को भरोसा नहीं है

नेता ने कहा कि हम सरकार बना रहे हैं, Exit Poll पर इंडी गठबंधन को भरोसा नहीं है

 

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 4 जून को वोटों की गणना होनी है। इस दिन पता चल जाएगा कि आखिर देश में किसकी सरकार बनने जा रही है। हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए गए। एग्जिट पोल्स के मुताबिक, देश में एनडीए गठबंधन की सरकार बन सकती है। इंडी गठबंधन की सरकार नहीं बनेगी। एग्जिट पोल के आने के बाद से भाजपा के नेता व एनडीए गठबंधन दल के नेता खुशी मना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन इससे ज्यादा खुश नहीं हे। दरअसल इंडी गठबंधन के नेताओं का कहना है कि एग्जिट पोल सही नहीं है। हम 295 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे और केंद्र में सरकार बनाने जा रहे हैं।

 

इंडी गठबंधन को एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं

दरअसल झारखंड मुक्ति मोर्चा इंडी गठबंधन का भाग है। ऐसे में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि इंडी गठबंधन झारखंड में 10 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वहीं अन्य राज्यों की सीटों को मिलाकर कुल 295 सीटों पर हम जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा, इंडी गठबंधन 295 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। एग्जिट पोल में कोई सच्चाई नहीं है। झारखंड में भी स्थिति ठीक है और हम यहां 10 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। एनडीए गठबंधन का हिस्सा बन चुके पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीर सेल्वम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

 

राहुल गांधी बोले- जीतेंगे 295 सीट

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अच्छा मौका है बहुमत पाने का और केंद्र में सरकार बनाने की। मेरी जीत की भी संभावना है। एआईएडीएमके को लेकर उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके में क्या हो रहा है, आप देख रहे हैं। आप अच्छे से जानते हैं कि किसने इस पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। लोगों को इस चुनाव के रिजल्ट के बाद सब पता चल जाएगा। बता दें कि राहुल गांधी ने बीते कल मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सिद्धू मूसेवाला का एक गाना है 295। हम 295 सीटों पर जीत दर्ज करने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button