मध्यप्रदेशरीवा

रीवा जिले के 4सरपंचों और 3 सचिव पर एफआईआर

✍🏻 #4_सरपँच एवम #3_सचिव, ग्राम पंचायत , ढाबा तिवारियाँ, सगहन कला एवम ठुरिर्हा पर #FIR_दर्ज।
✍🏻 वित्तीय अनियमितता के दोषी पाए जाने एवम वसूली राशि नही जमा करें पर FIR।

ग्राम पंचायत भोलगढ जनपद पंचायत रीवा में श्रीमती सविता साकेत एवम पूर्व सचिव श्री भगवानदीन दाहिया (वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत सुमेदा) द्वारा गम्भीर वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत के परिपेक्ष्य में श्री स्वप्निल वानखड़े(IAS) मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार जाँच कराई गई उक्त जाँच उपरांत गंभीर वित्तीय अनियमितता पाई गई जिसमें पंचपरमेश्वर योजना अन्तर्गत 5 लाख राशि निकलकर PCC रोड निर्माण नही कराया गया,ऐसी प्रकार 12 लाख रुपये LED लाइट निकलकर अनुकूल LED नही लगाई गई ,सरपँच एवम सचिव द्वारा शासकीय राशि का दुरूपयोग का दोषी पाया गया जिसके फलस्वरूप मप्र पंचायतराज एवम ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 92 के तहत वसुली योग्य जमा करनें के आदेश दिए गए थे।
▪️ग्राम पंचायत ढाबा तिवारियाँ जनपद पंचायत हनुमना के सरपँच श्रीमती सीता शुक्ला एवम सचिव श्री सतेंद्र सिंह पर वसूली राशि क्रमशः1582135-1582135 लाख रुपये अधिरोपित थी।
▪️ग्राम पंचायत सगहन कला जनपद पंचायत हनुमना सरपँच श्रीमती मानवती पाण्डेय पर वसूली राशि 9495 रुपये एवम सचिव श्रीमती सुधा पाण्डेय पर 9495 रुपये बसूली राशि नही जमा कराया गया।
▪️ ग्राम पंचायत ठुरिर्हा जनपद पंचायत हनुमना श्रीमती सरपंच श्री रहीश कोल 361651 रुपए वसूली राशि एवम सचिव श्रीमती सुधा पाण्डेय वसूली योग्य राशि कुल 361651 रुपये का गबन किया गया हैं।
वसूली आदेश के संबंध में बार बार निर्देशित किये जाने के बाद भी दोषी सरपंच एवम सचिव द्वारा वसूली योग्य राशि नही जमा करनें पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए।
श्री वानखड़े जी द्वारा वित्तीय अनियमितता, अमानक स्तर निर्माण पर पूर्व में समस्त ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत को निर्देश दिए गए थे विकास कार्यो में आवश्यक सुधार नही होने पर कठोर कार्यवाही की जावेंगी।
उक्त निर्देश के परिपालन में जाँच उपरांत कार्यवाही की गई, भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेंगी के संकेत दिये गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button