मनोरंजनसिनेमा

entertainment अंनत-राधिका की क्रूज पार्टी में ईशा अंबानी ने अपने क्लासी लुक से ध्यान खींचा

Entertainment Isha Ambani caught attention with her classy look at Anant-Radhika's cruise party

entertainment

अंनत-राधिका की क्रूज पार्टी में ईशा अंबानी ने अपने क्लासी लुक से ध्यान खींचा

 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इसी महीने जुलाई में शादी के बंधने में बंधने वाले हैं। वहीं शादी से पहले अंबानी फैमिली ने कपल के लिए क्रूज पर शानदार पार्टी का आयोजन किया था, जो कि बीते दिनों खत्म हो चुका है। अंबानीज ने ये पार्टी काफी सीक्रेट रखी थी, जिसकी वजह से न तो अब तक किसी सेलेब्स का लुक सामने आया और न हीं अंबानी फैमिली की कोई झलक दिखी। लेकिन अब बैक-टू बैक अंबानी फैमिली की पार्टी से तस्वीरें सामने आ रही है। हाल ही में इस प्री-वेडिंग से अंनत-राधिका की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिली तो वहीं इसके बाद अब इस पार्टी से ईशा अंबानी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 

ऑल व्हाइट आउटफिट में दिखीं ईशा अंबानी

दरअसल, हाल ही में अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने क्रूज पार्टी से ईशा अंबानी की पहली तस्वीर इंस्टा पर शेयर की है। इस तस्वीर में ईशा भाई अनंत अंबानी और अपनी होने वाली भाभी राधिका मर्चेंट की क्रूज पार्टी में को-ऑर्ड सेट में नजर आ रही हैं, जिस पर कोर्सेट डिटेलिंग थी। इस ड्रेस के साथ ईशा ने सनग्लासेस व हूप इयररिंग्स कैरी किए दिखीं। वहीं लाइट मेकअप और बालों को एक मेसी बन बनाए ईशा ने अपने इस लुक को कंप्लीट किया। इस तस्वीर में वह एक मेहमान के साथ खूबसूरत बैकग्राउंड के सामने पोज देती हुई नजर आ रही हैं। ईशा का ये सिंपल और क्लासी लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

 

 

 

अनंत-राधिका के बारे में

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी का कार्यक्रम 29 मई से शुरू हुआ और 1 जून को खत्म। इस ग्रैंड पार्टी की झलकियां लगातार सामने आ रही है। वहीं इसी बीच अनंत और राधिका की शादी की डेट्स भी सामने आ गई हैं। दोनों 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इनकी शादी का कार्यक्रम तीन दिनों तक जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button