मनोरंजनसिनेमा

फिल्में नहीं होगी तो मनोरंजन कैसे होगा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में एक कार्यक्रम में बढ़ते #BoycottBollywood ट्रेंड पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रविवार को कोलकाता में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स-यंग लीडर्स फोरम कार्यक्रम में कहा कि ‘मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं। अगर ऐसा होता है, तो हम एंटरटेनमेंट कैसे करेंगे, आपके जीवन में आनंद और खुशी कैसे होगी, जो मुझे लगता है कि हर किसी को चाहिए और अगर फिल्में नहीं होंगी तो मनोरंजन कैसा होगा।’ बेबो उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो लगभग हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। करीना ने इससे पहले भी बॉकॉट बॉलीवुड को लेकर बातें कहीं थी जिसके चलते ट्रोलर्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया था । यह वाक्या उनकी पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा ‘ के दौरान हुआ था, तब बायकॉट बॉलीवुड अपने चरम पर था। करीना ने उस वक्त कुछ ऐसी बातें कहीं, जिससे ट्रोलर्स ने उन्हें निशाना बनाया था।

#Kareenakapoor #KareenaKapoorKhan #Bollywood #Pathaan #ShahRukhKhan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button