मध्यप्रदेशराजनीति

मध्य प्रदेश  में कांग्रेस की दुर्भाग्यपूर्ण हार का क्या कारण जीतू पटवारी हैं? क्या वे इस्तीफा दे सकते हैं?

मध्य प्रदेश  में कांग्रेस की दुर्भाग्यपूर्ण हार का क्या कारण जीतू पटवारी हैं? क्या वे इस्तीफा दे सकते हैं?

 

 

PCC President Jitu Patwari: MP में लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद  Jitu Patwari के नेतृत्व पर सवाल खड़े होने लगे है. अब पार्टी में ही जीतू पटवारी को पद से हटाने की मांग उठने लगी है. क्या उनको इस्तीफा देना पड़ सकता है. MP Round UP में चर्चा इसी मुद्दे पर. वरिष्ठ पत्रकार अरुण दीक्षित ने बताया कि जीतू पटवारी के कार्यकाल और मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली बुरी हार के लिए जो जांच समिति बनी है, वह सिर्फ दिखावा है.

 

 

 

 

 

 

अरुण दीक्षित बताते हैं कि जीतू पटवारी कभी भी जननेता नहीं रहे हैं. लेकिन बड़ा सवाल ये हैं कि जिस तीन सदस्यीय जांच समिति की बात यहां हो रही है, उसके अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह हैं जो मप्र में लोकसभा चुनाव के प्रभारी थे. ऐसे में मध्यप्रदेश में सभी 29 सीटें गंवाने के दोषी यदि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी हैं तो उतने ही जिम्मेदारी भंवर जितेंद्र सिंह भी होने चाहिए.

 

लेकिन उन्हीं को जांच समिति का अध्यक्ष बना दिया है. ऐसे में कांग्रेस का बुनियादी ढांचा कैसे सुधरेगा और कैसे उसे बीजेपी से लड़ने लायक बनाया जाएगा, यह बहुत कुछ निर्भर करेगा कि राहुल गांधी आगे क्या एक्शन लेते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button