खेलCricket
Trending

फ्लोरिडा के लॉडरहिल के प्रशंसकों को बुरी खबर मिली: IND-CAN मैच पर बड़ा खतरा!

 

फ्लोरिडा के लॉडरहिल के प्रशंसकों को बुरी खबर मिली: IND-CAN मैच पर बड़ा खतरा!

 

 

 

IND vs CAN T20 World Cup 2024: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच आज यानी 15 जून को खेलेगी। इस मैच में उसका सामना कनाडा से होगा। ये मैच फ्लोरिडा के लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। इस मैच से पहले फ्लोरिडा के लॉडरहिल से क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

 

 

 

 

फ्लोरिडा से फैंस को लिए आई बुरी खबर

 

भारत और कनाडा के बीच खेले जाने वाला मैच बारिश के कारण धुलने की उम्मीद है।  लॉडरहिल में पूरे हफ्ते बारिश और तूफान लगातार जारी रहे। इस मैदान पर इस वर्ल्ड कप का पहला मैच शुक्रवार को गीली आउटफील्ड के कारण रद्द हो गया था, जहां यूएसए को आयरलैंड की टीम से भिड़ना था। बता दें, एक्यूवेदर पूर्वानुमान के अनुसार, आज के मैच के दौरान बारिश होने की 35%-45% संभावना है और गरज के साथ बारिश होने की 50% संभावना है। दोपहर में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ऐसे में ये मैच भी बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

 

टीम इंडिया की नजर चौथी जीत पर

 

बता दें, भारतीय टीम पहले ही सुपर आठ राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। वहीं, कनाडा की टीम ने 3 मैचों में एक मैच में ही जीत अपने नाम की है और वह सुपर-8 की रेस से पहले ही बार हो चुकी है। इसलिए अंकों के लिहाज से इस खेल का कोई महत्व नहीं है। हालांकि टीम इंडिया की नजर लगातार चौथी जीत पर रहने वाली है। दूसरी तरफ, कनाडा सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड पर जीत के साथ अपने अभियान का अंत करना चाहेगा।

 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

 

कनाडाः आरोन जॉनसन, रवींद्र पॉल, जुनैद सिद्धिकी, नवनीत धालीवाल, निकोलस किरटॉन, परगट सिंह, रियान पठान, दिलप्रीत बाजवा, साद बिन जफर (कप्तान), श्रेयस मोवा (विकेटकीपर), डिल्लों हेलीगर, जेरेमी गॉर्डन, कलीम सना, निखिल दत्ता, रिशिव रागव जोशी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button