नई दिल्लीमौसमराष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने लोगों को कर दिया परेशान

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया, यूपी-बिहार का हाल जानें

 

प्रचण्ड गर्मी ने उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में लोगों को परेशान कर रखा है। Delhi-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार या हरियाणा में गर्मी ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली में गर्मी ने हालात बद्तर कर दिए हैं। यहां लोगों को बारिश की आस है। दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव के कारण सड़कों पर लोगों का निकलना कम हो गया है। हालांकि गुरुवार को हल्की पूर्वी हवा के कारण लोगों को मामूली राहत देखने को मिली। दिन में जहां लू चरने के कारण न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि 25 मई को दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक जाने की संभावना थी, हालांकि पूर्वी हवाओं के चलने के बाद अब तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। बता दें कि यूपी में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि बारिश होने की अभी कोई संभावना नहीं है।

 

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बंगाल की खाड़ी में हलचल का असर कम देखने को मिल रहा है। इस कारण बिहार में बारिश देखन को नहीं मिल रही है। शुक्रवार के लिए बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश होने का अनुमान नहीं है। राज्य के अधिकांश जिलों में वैसे तो मौसम सामान्य बना रहेगा। लेकिन कुछ छिटपुट इलाकों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। बिहार के पूर्वोत्तर क्षेत्र के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों के कुछ-कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं पश्चिमी बिहार और पश्चिम दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में भी छिटपुट बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

अगर उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां गर्मी लोगों की जान निकालने को आतुर है। 26 मई से हीटवेव और तापमान दोनों में ही बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। हालांकि वर्तमान में पूर्वी यूपी में हवाएं चल रही हैं। इस कारण पूर्वी यूपी के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। वर्तमान में यूपी का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री सेल्सियस देखने को मिल सकता है। वहीं 26 मई से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। गर्मी बढ़ने के कारण लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है। आज यानी 24 और कल 25 मई को उत्तर प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है।

अन्य राज्यों का हाल

बता दें कि राजस्थान और हरियाणा में पारा 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। राजस्थान में अगले 5 दिनों तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। 24 मई को पंजाब में हीटवेव देखने को मिलेगा। वहीं केरल और पश्चिम बंगाल के समुद्री तटों के आसपास के इलाकों में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप में बारिश की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button