अंतरराष्ट्रीय

नेपाली पर्वतारोहियों का कमाल

नेपाली मूल की एक महिला पर्वतारोही ने दुनिया भर में कमाल कर दिया,जाने पूरी खबर

 

काठमांडू: नेपाली मूल की एक पर्वतारोही ने शानदार काम किया है। 15 घंटे से भी कम समय में एक महिला पर्वतारोही ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की है। नेपाली मूल की क्लाइंबर ऐसा करने वाली पहली महिला पर्वतरोही बन गई हैं। पर्यटन विभाग के सूत्रों के अनुसार, गोरखा की फुंजो लामा बृहस्पतिवार सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर 8,848 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ गईं और महिला पर्वतरोहियों में सबसे तेज एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

 

लामा ने हांगकांग की पर्वतारोही का तोड़ा रिकॉर्ड

पर्यटन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, लामा ने बुधवार को 3 बजकर 52 मिनट पर बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की थी और बृहस्पतिवार सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर चोटी पर चढ़ गईं। वह बेस कैंप से 14 घंटे 31 मिनट में चोटी पर पहुंचीं। उन्होंने हांगकांग की एडा त्सांग यिन-हंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया जो 2021 में 25 घंटे और 50 मिनट में एवरेस्ट की चोटी पर पहुंची थीं।

 

नेपाली पर्वतारोहियों का कमाल

यहां यह भी बता दें कि, नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने इससे पहले बुधवार को 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके इतिहास रच दिया था। शेरपा ने 10 दिन पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे अधिक बार चढ़ने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था। कामी ने हाल ही में 29वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button