रीवा

रीवा जिले के सहायक सचिव , सचिव और उपयंत्री पर गिरी गाज

रीवा जिले में 16 पर #कार्यवाही, 6 रोजगार सहायक एवम 1 उपयंत्री कि सेवा समाप्ति, 7 सचिव तथा एक उपयंत्री निलंबित, एक सचिव बर्खास्त
🔘 सचिव ग्राम पंचायत सदहना,डिहिया,सथिनी,माडौ,पडुआ ,परसिया, सरुई, जनपद पंचायत सिरमौर,गंगेव,एवम त्योंथर निलबंन एवम सूती सचिव सेवा समाप्ति
🔘 प्रभारी सचिव एवम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत सदहना,माडौ,,कटागी,पडुआ,कचूर,बड़ागांव जनपद पंचायत सिरमौर,जावा,गंगेव,रीवा एवम रायपुर सेवा समाप्ति
संबंधित ग्राम पंचायतों में प्राप्त शिकायतें एवम पूर्व से चल रहे प्रकरण में वसूली राशि नही जमा करनें, वित्तीय अनियमितता, कदाचरण, कार्यो में लगातार कोतही बरतना,दिये लक्ष्यों के विरुद्ध न्यून प्रगति पाये जाने पर श्री स्वप्निल वानखड़े (IAS) मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महोदय द्वारा संज्ञान लेते हुए शिकायत के जाँच के निर्देश दिए गए।
जाँच प्रतिवेदन एवम स्थल निरीक्षण अनुसार सचिव के विरुद्ध निर्माण कार्यों में वसूली अधिरोपित कर समय सीमा में शासन के खाते में राशि जमा एवम आपेक्षित कार्यो में प्रगति नहीं होने पर कार्यवाही की गई।
▪️उपरोक्तानुसार प्रभारी सचिव एवम रोजगार सहायक श्री सुधाकर कुशवाहा एवम तत्कालीन सचिव श्री महेश पटेल एवम श्री शशिकांत मिश्रा ग्राम पंचायत पडुआ द्वारा जाँच दल को अभिलेख उपलब्ध कराए गये, ना हि कारण बताओ सूचना पत्रों का जबाब दिया गया जो श्री कुशवाहा कि संविदा शर्तो के प्रतिकूल कदाचरण में आता है उक्त कि सेवा समाप्ति की गई एवम श्री पटेल,श्री मिश्र का उक्त कृत्य म.प्र. पंचायत सेवा के प्रतिकूल अतः नियमानुसार निलंबित किया गया।
▪️प्रभारी सचिव एवम रोजगार सहायक श्री अवधेश प्रताप सिंह ग्राम पंचायत कचूर जनपद पंचायत रीवा की शिकायत के जाँच हेतू अभिलेख उपलब्ध करना,वित्तीय अनियमितता किया जाना स्पष्ट होने पर श्री सिंह कि संविदा सेवा समाप्ति की गई।
▪️श्री अच्छेलाल हरिजन पूर्व सचिव ग्राम पंचायत सूती जनपद पंचायत त्योंथर द्वारा सर्ब शिक्षा अभियान के कार्यो में वित्तीय अनियमितता किये जाने, वसूली राशि 149814 रुपये नही जमा किये जाने,scn का जबाब नही दिए जाने पर नियमानुसार श्री हरिजन को सेवा से पदच्युत किया गया।
▪️प्रभारी सचिव एवम रोजगार सहायक श्री ब्रजेश द्विवेदी ग्राम पंचायत सदहना जनपद पंचायत सिरमौर की प्राप्त शिकायत में जाँच उपरांत व्रक्षारोपण में वित्तीय अनियमितता पाई गई जिसमें 52683 रुपये वसूली राशि प्रस्तावित की गई हैं, श्री द्विवेदी ने ना हि वसुली राशि जमा की एवम अपना जबाब दिया अतः नियमानुसार सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई।
▪️ प्रभारी सचिव रोजगार एवम सहायक श्रीमती पूर्णिमा द्विवेदी ग्राम पंचायत बड़ागांव रायपुर वित्तीय अनियमितता राशि नही जमा करें पर सेवा समाप्ति, श्रीं के एल पट्टा उपयंत्री जनपद पंचायत त्योंथर वित्तीय अनियमितता एवम वसूली राशि 88533 रुपये नही जमा करें पर निलंबित,रोजगार सहायक श्रीमती प्रेरणा मिश्रा ग्राम पंचायत कटगी जनपद पंचायत जावा द्वारा कार्य से अधिक 265103 रुपये व्यय,कार्य मे लगातार लापरवाही बरतने पर सेवा समाप्ति श्री मुस्तफा आरिफ द्वारा कार्य से अधिक भुकतान एवम लगातार वित्तीय अनियमितता पाये जाने प्रर सेवा समाप्ति की गई ।
▪️ ऐसी प्रकार सचिव श्री अरविंद सिंह सचिव परसिया,श्री सुनील सिंह ग्राम पंचायत सरुई जनपद पंचायत त्योंथर, श्री रमाकांत तिवारी ग्राम पंचायत सदहना,श्री कलमेश सिंह ग्राम पंचायत डिहिया,श्री कमलभान सिंह ग्राम पंचायत सथिनी जनपद पंचायत सिरमौर को निलंबित किया गया।श्री अरविंद सिंह रोजगार सहायक ग्राम पंचायत माडौ जनपद पंचायत सिरमौर सेवा समाप्ति ,बड़ी कार्यवाही मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत द्वारा कलेक्टर महोदय रीवा के अनुमोदन उपरांत की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button