निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए टाइम-टेबल जारी, आवेदन आज से
Time table released for free admission in private schools, application from today

आरटीई: निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए टाइम-टेबल जारी, आवेदन आज से
भोपाल. राज्य शिक्षा केंद्र ने
2024-25 के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में ऑनलाइन निःशुल्क प्रवेश के लिए टाइम- टेबल जारी किया है। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस. ने बताया कि 23 फरवरी से तीन मार्च तक ऑनलाइन आवेदन और त्रुटि सुधार किया जा सकेगा। 24 से पांच मार्च तक पावती डाउनलोडर और मूल दस्तावेजों का केंद्रों में सत्यापन हो सकेगा। 7 मार्च को रेंडम पद्धति से लॉटरी कर स्कूल आवंटन होगा। चयनित आवेदकों को एसएमएस से सूचित किया जाएगा। चयनित आवेदक 11 मार्च से 19 मार्च के बीच आवंटन-पत्र डाउनलोड कर प्रवेश पास कर सकेंगे। दूसरे चरण का शेड्यूलः दूसरे चरण में खाली सीटों के लिए 21 मार्च को पोर्टल खुलेगा। 22 से 26 मार्च तक चॉइस अपडेट की जा ‘सकेगी। 28 को स्कूल आवंटन होगा। चयनित आवेदक 30 मार्च से पांच अप्रेल तक आवंटन-पत्र डाउनलोड कर प्रवेश मिलेगा। सभी कलेक्टर को नियमानुसार पारदर्शी तरीके से प्रक्रिया करवाने के निर्देश दिए गए हैं।



