खेल
भारत ने जहा जीता दूसरा विश्वकप वही बनेगा स्मारक

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज से 12 साल पहले 2 अप्रैल 2011 के दिन भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरा वनडे क्रिकेट विश्व कप अपने नाम किया था. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 28 साल बाद भारत ने वनडे क्रिकेट का विश्व कप अपने नाम किया था. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन एपेक्स काउंसिल ने 2011 विश्व कप की जीत के उपलक्ष्य में वानखेड़े स्टेडियम में एक छोटा विजय स्मारक बनाने का फैसला किया है.विजय स्मारक उस स्थान पर बनाया जाएगा जहां एमएस धोनी की ऐतिहासिक विनिंग सिक्स वाली गेंद स्टैंड में गिरी थी.



