Travel

10 जनवरी से दिल्ली बुक फेयर 2026: भारत मंडपम में किताबों का बड़ा उत्सव, एंट्री फ्री; इस साल की थीम क्या है?

 

हर साल दिल्ली में विश्व पुस्तक मेला जरुर लगाता है। इस साल भी 10 जनवरी से दिल्ली में वर्ल्ड बुक फेयर लगने जा रहा है। बुक लवर के लिए यह मिला किसी जादू से कम नहीं है। इस मेले में पुस्तकों का भंडार मिलेगा और सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों और भाषाओं में किताबें भी मिलेंगी। कहा जा रहा है कि इस बार पुस्तक मेला बिल्कुल अलग थीम पर रखा गया है और इसमें कई खास और विदेश अतिथियों के पहुंचने की खबरें मिल रही हैं। चलिए आपको इस लेख में पुस्तक मेला के बारें पूरी डिटेल्स बताते है।

एंट्री फीस क्या है?

इस बार विश्व पुस्तक मेला की खासियत है कि इसमें कोई एंट्री फीस नहीं है। यह सभी के लिए बिल्कुल फ्री है। पहली बार विश्व पुस्तक मेला में जाने के लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी।

कहां लगेगा?

विश्व पुस्तक मेला इस साल भारत मंडपम में लग रहा है और इसमें खासतौर पर हॉल नंबर 2 से 6 तक में ये मेला लग रहा है। इसमें पहले आपको सभी किताबों के स्टॉल मिलेंगे। यहां पर हर प्रकार की किताबें आपको देखने को मिल जाएंगी।

थीम क्या है?

इस बार विश्व पुस्तक मेला 2026 की थीम काफी अलग है। मेले की थीम वायु, जल, थल सेना के इतिहास पर है, तो तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मेले में पहुंचेंगे। आपको बता दें कि, यह मेला 18 जनवरी तक चलने वाला है। इसमें करीब 50 वीआईपी के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, भारतीय सेना से जुड़े लोग भी शिरकत कर सकते हैं।

कल्चरल शो और लेखक

विश्व पुस्तक मेला में आप शाम को समय में कई कल्चरल शो भी देख सकते हैं। यहां पर नुक्कड़ नाटक, डांस जैसे शोज परफॉर्म किए जाएंगे। इसके अलावा, यहां पर लोकप्रिय लेखक भी शामिल हो सकते हैं। हर दिन कोई न कोई फेमस लेखक जरुर शिरकत करेगा।

कैसे जाएं

यहां पहुंचने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट है। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतरकर आप 10 मिनट पैदल चलकर भारत मंडपम तक पहुंच सकते हैं। फिर चाहे आप रिक्शा भी ले सकते हैं या कैब भी बुक कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button