मनोरंजनसिनेमा

‘मंगल लक्ष्मी’ की शूटिंग के दौरान दीपिका सिंह को क्या हुआ?

What happened to Deepika Singh during the shooting of 'Mangal Lakshmi'?

 

‘मंगल लक्ष्मी’ की शूटिंग के दौरान दीपिका सिंह को क्या हुआ?

 

दीपिका सिंह को लेकर एक परेशान कर देने वाली वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनकी हालत देख आप हैरान होने वाले हैं। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक दीपिका सिंह ने अपने लेटेस्ट लुक से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जैसे की सभी लोग जानते हैं कि भीषण गर्मी के कारण लोगों का बहुत बुरा हाल हो रहा है। इस बीच तापमान में वृद्धि के चलते मुंबई में शो ‘मंगल लक्ष्मी’ की शूटिंग के दौरान दीपिका सिंह का भी हाल बेहाल होते दिखाई दिया। उनकी आंख में खून का थक्का जम गया। अभिनेत्री को शूटिंग के दौरान आंखों में जलन महसूस हुई और तभी उनके को-एक्टर ने उनकी दाहिनी आंख में खून का थक्का देखा।

 

दीपिका सिंह की आंखों का हुआ बुरा हाल

इन दिनों टीवी की संस्कारी बहू दीपिका सिंह कलर्स टीवी के शो ‘मंगल लक्ष्मी’ में अपने अभिनय से सभी का दिल जीत रही हैं। हाल ही में अपने शो की शूटिंग के लिए ग्लिसरीन के हद से अधिक इस्तेमाल के कारण उनकी आंख में खून का थक्का जम गया। इस बीच अब अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि यह घटना उनके साथ किस कारण हुई और चोट के बावजूद वह शो की शूटिंग कैसे कर रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में दीपिका सिंह ने बताया कि जब वह शो की शूटिंग कर रही थीं। तब उनके कोस्टार ने उनकी आंख में लाल थक्का देखा और तुरंत डॉक्टर के पास जाने को कहा

 

शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस की बिगड़ी तबीयत

दीपिका सिंह ने बताया कि, ‘जैसे ही ये पता चला की मेरी आंखों में खून का थक्का जम गया है। मैं आधे घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचीं। डॉक्टर से दवाइयां और आई ड्रॉप्स ली।’ साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें अपनी आंखों पर ज्यादा जोर न डालने की सलाह दी है और उन्हें ठीक होने में लगभग 5 दिन लगेंगे। उन्हें ग्लिसरीन या किसी अन्य आई प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करने की भी सलाह दी गई है। आगे एक्ट्रेस ने बताया कि ‘शो में रोने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना होता है, जिसकी वजह से गर्मी में मुझे थोड़ी ज्यादा परेशानी हो गई।’

 

दीपिका सिंह के बारे में

‘दीया और बाती हम’ से पॉपुलर हुई दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहती हैं। 2022 के बाद दीपिका सिंह ने टीवी से ब्रेक ले लिया था, जिसके बाद अब 2024 में एक्ट्रेस ने डेली सोप से वापसी की है। दीपिका सिंह इन दिनों कलर्स के शो ‘मंगल लक्ष्मी’ में नजर आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button