मध्यप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़मौसम
Trending

MP मौसम : एमपी में बारिश का जारी किया गया अलर्ट

MP Weather: Rain alert issued in MP

 

MP मौसम: 30 जिलों, जिसमें खंडवा-खरगोन भी शामिल हैं, बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि मौसम अद्भुत है, कहीं लू तो कहीं बारिश!

MP Weather Update: मॉनसून की एंट्री से पहले मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. प्रदेश में कहीं लू का कहर जारी है, तो कहीं जोरदार बारिश हो रही है. मंगलवार को रीवा प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां लोग गर्मी से बेहार नजर आए. वहीं रतलाम समेत कई जगहों पर जोरदार बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

 

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ-साथ तेज बारिश होने के आसार हैं. गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है.

 

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रायसेन, सीहोर और भोपाल जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

 

 

 

लू और अधिकतम तापमान

मौसम विभाग ने आज सिंगरौली और सीधी जिले में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना जताई है. मंगलवार को रीवा प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सिंगरौली में 44.3 डिग्री, सीधी में 44 डिग्री, सतना में 43.3, ग्वालियर में 42.8, शहडोल में 42.4, खजुराहो में 41.4, शिवपुरी में 41 और जबलपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. पचमढ़ी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button