“कृति सेनन ने बहन नूपुर की हल्दी-संगीत में किया धमाकेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल”

कृति सेनन की बहन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन सिंगर स्टेबिन बेन संग शादी करने जा रही है. फिलहाल इस जोड़ी के प्री वेडिंग फंक्शंस की शुरुआत उदयपुर में हो चुकी है. फिलहाल नूपुर और स्टेबिन के हल्दी और संगीत फंक्शंस की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिनमें कृति सेनन जमकर नाचती नजर आ रही हैं. वहीं होने वाले दुल्हा-दुल्हन भी अपनों की मौजूदगी में प्री वेडिंग फंक्शंस को एंजॉय करते दिख रहे हैं.
कृति ने नूपुर और स्टेबिन संग डांस फ्लोर पर खींचा सबका ध्यान
नूपुर और स्टेबिन के हल्दी फंक्शन में कृति ने अपनी बहन और होने वाले जीजू संग जमकर डांस किया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तीनों ढोल की थाप पर जमकर नाचते हुए दिख रहे हैं और फंक्शन के हर पल को फुल एंजॉय करते दिख रहे हैं.
अपनी हल्दी की रस्म के लिए, नूपुर ने येलो और व्हाइट कलर का लहंगा पहना था जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने लाइट कर्ल हेयर्स और मिनिमल जूलरी के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था. वहीं स्टेबिन ने येलो और व्हाइट कलर के कुर्ते में अपनी होने वाली दुल्हनियां संग ट्विंनिंग की थी. जबकि कृति ने अट्रैक्टिव येलो कलर का आउटफिट पहना था जिसमें उन्होंने कंट्रास्टिंग स्कार्फ के साथ बोहो टच एड किया था.
संगीत सेरेमनी में कृति ने भोजपुरी गाने पर किया डांस
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन के प्री वेडिंग फंक्शन में एक्टर वरुण शर्मा भी मौजूद थे. संगीत सेरेमनी के दौरान वरुण ने कृति संग भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलू पर धमाकेदार डांस किया. वहीं डांस फ्लोर पर अपनी बहन के डांस को नूपुर अपने होने वाले दुल्हे मिया स्टेबिन संग खूब एंजॉय करती दिखीं.
संगीत सेरेमनी में नूपुर ने स्टेबिन संग लगाए ठुमके
अपनी संगीत सेरेमनी में नूपुर सेनन ने अपने होने वाले दूल्हे स्टेबिन संग डांस फ्लोर पर खूब धमाच मचाया. इस दौरान जोड़ी जमकर ठुमके लगाती दिखी. दोनों ने गल्ला गुड़िया पर खूब डांस किया.
कृति ने मां संग किया डांस
एक और वीडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमें कृति सेनन और उनकी मां परफॉर्म करती दिख रही हैं. इस दौरान कृति की मां काफी इमोशनल भी नजर आईं. वहीं कृति अपनी बहन की नूपुर पर प्यार लुटाती दिखीं.
कब है नूपुर और स्टेबिन की शादी?
बता दें कि नुपूर सेनन और स्टेबिन 11 जनवरी को क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी करेंगे, जिसके बाद पारंपरिक सात फेरे लिए जाएंगे.




