चुनावबिहार
Trending

BreakingNews : चुनाव आयोग ने किया बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान

Breaking News: Election Commission announces dates for Bihar Assembly elections

चुनाव आयोग ने की बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा

नई दिल्ली, दिनांक 6 अक्टूबर 2025 — चुनाव आयोग ने आज बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। घोषणा के अनुसार, पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को तथा दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को संपन्न होगा। वहीं, मतगणना 14 नवंबर 2025 को की जाएगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, मतदाताओं की सुविधा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) का प्रयोग किया जाएगा।

आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button