बीके निर्मला दीदी बनीं ब्रह्माकुमारीज़ भोपाल ज़ोन की नई ज़ोनल इंचार्ज
BK Nirmala Didi becomes the new Zonal Incharge of Brahma Kumaris Bhopal Zone
बीके निर्मला दीदी बनीं ब्रह्माकुमारीज़ भोपाल ज़ोन की नई ज़ोनल इंचार्ज
रीवा क्षेत्र में दीर्घकालिक सेवाओं के बाद सौंपी गई नई ज़िम्मेदारी
मुख्य मंत्री, उप मुख्य मंत्री,संभागायुक्त रीवा सहित समस्त जन प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने दीदी जी को पदमगुणा बधाई और शुभकामनाएं दी
रीवा,भोपाल: ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रीवा क्षेत्र की राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी जी को भोपाल ज़ोन की नई ज़ोनल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। यह दायित्व उन्हें संस्था में उनके वर्षों के समर्पण, नेतृत्व क्षमता, और आध्यात्मिक सेवाओं के प्रति अटूट निष्ठा को देखते हुए सौंपा गया है।
अब तक बीके निर्मला दीदी रीवा क्षेत्र की क्षेत्रीय निर्देशिका के रूप में सेवाएं दे रही थीं, जहाँ उनके कुशल संचालन में आध्यात्मिक सेवाओं का व्यापक विस्तार हुआ। रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली समेत अनेक जिलों में उन्होंने सेवाकेंद्रों की स्थापना और सशक्त संचालन में नेतृत्व किया। स्थानीय समाज, प्रशासन और युवाओं के बीच नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।
भोपाल ज़ोन की ज़िम्मेदारी मिलना न केवल उनके कार्यों की स्वीकृति है, बल्कि संस्था की भविष्य दृष्टि का संकेत भी है—जहाँ सेवाओं को और अधिक प्रभावी, समावेशी और जन-जन तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस नई नियुक्ति पर संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “बीके निर्मला दीदी के नेतृत्व में भोपाल ज़ोन आध्यात्मिकता, नैतिक शिक्षा और समाजोत्थान की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा।”
भोपाल ज़ोन के अंतर्गत आने वाले सभी सेवाकेंद्रों में दीदी अब मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। शीघ्र ही उनके स्वागत हेतु एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन रीवा में भी किया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ बीके सदस्य, सेवाधारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी जी के ज़ोनल डायरेक्टर के पद ग्रहण करने हेतु समूचे विंध्य क्षेत्र के खुशी का माहौल बन गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, उप मुख्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सभी मंत्री गण, विधायक गण,रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज , रीवा रियासत के युवराज दिव्यराज जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल,संभागायुक्त रीवा बी एस जामोद, रीवा संभाग आई जी गौरव राजपूत, जिला अध्यक्ष भाजपा वीरेन्द्र गुप्ता, संग्राम तीर्थ के संस्थापक लाल बहादुर , डॉ सी बी शुक्ला, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, डॉ बिमल दुबे, डॉ जीपी सिंह, डॉ विभा श्रीवास्तव, एके खान, नारायण डिगवानी, डॉ ज्योति सिंह, डॉ हरीश चन्द्र द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्रिपाठी, ओम प्रकाश द्विवेदी, ओम प्रकाश भूखन पसारी, शहीद परवेद , सुनीता पांडे, एंकर सिंगर नीलेश श्रीवास्तव , डॉ विकास श्रीवास्तव सहित हजारों जनमानस ने अपनी ख़ुशी को इजहार किया है। और सभी ने आशा व्यक्त किया है कि राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी जी के निर्देशन में संपूर्ण भोपाल जोन ज्ञान योग और सेवा के कार्यों में पूरे भारत में महान आदर्श स्थापित करेगा।


