ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

MP मौसम: मॉनसून के आगमन से पहले ही 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP weather: Heavy rain alert in 22 districts even before the arrival of monsoon

 

MP मौसम: मॉनसून के आगमन से पहले ही 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सागर-जबलपुर सहित!

 

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मॉनसून के आने से पहले ही तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. मंगलवार को ग्वालियर, भोपाल, इंदौर और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज जबलपुर समेत 22 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

 

मंगलवार को टीकमगढ़, गुना, राजगढ़, सिवनी, भोपाल,विदिशा, छिंदवाड़ा, मंडला, नरसिंहपुर, सतना, नर्मदापुरम और सिवनी  जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिली. कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई. वहीं कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी सामने आई.

 

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!

 

मौसम विभाग ने आज बड़वानी, खरगोन, देवास, सीहोर, विदिशा, शिवपुरी, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, दमोह, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज जिलों में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश की संभावना जताई है. यहां बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

 

 

 

 

इन जिलों में येलो अलर्ट!

 

इंदौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, श्योपुरकलां, मुरैना, छतरपुर, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

 

 

 

मध्य प्रदेश में फिलहाल मॉनसून की एंट्री नहीं हुई है. फिलहाल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जिसकी वजह से  मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्से में आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है और जोरदार बारिश देखी जा रही है.

 

इन जिलों में तेज बारिश

मंगलवार को राजधानी भोपाल के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है. सुबह कई जगहों पर लगातार आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई.

वहीं गुना जिले में तेज आंधी के साथ भयंकर बारिश हुई. इसके साथ ही जिले में ओलावृष्टि भी हो रही है. कई जगहों पर बिजली गिरने की घटना भी सामने आई है.

छिंदवाड़ा जिले में भी बारिश का दौर जारी है. मंगलवार को अमरवाड़ा में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई, जिसके चलते  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा कैंसिल हो गई, भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह की नामांकन रैली को रद्द करना पड़ा.

सतना जिले में सोमवार-मंगलवार को तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई. इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी गिरी, जिसमें एक की मौत हो गई तो वहीं 7 लोग घायल हैं.

इंदौर में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. मौसम में ठंडक घुलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.

आज रीवा में बारिश की ज्यादा संभावना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button