राष्ट्रीयचुनावनई दिल्लीराजनीति

भारत ही नहीं, ताशीगंग विश्व का सबसे बड़ा मतदान केंद्र है, जहां केवल 62 मतदाता हैं।

Not only India, Tashigang is the largest polling station in the world, with only 62 voters.

 

  1. भारत ही नहीं, ताशीगंग विश्व का सबसे बड़ा मतदान केंद्र है, जहां केवल 62 मतदाता हैं।

 

लाहौल स्पीतिः भारत और दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र ताशीगंग (टशीगंग) पर शनिवार को वोटिंग होगी। ताशीगंग हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में स्थित है। यहां हर बार 100 प्रतिशत वोटिंग होती है। इस बार भी सभी मतदाता वोटिंग करने के लिए तैयार हैं। यहां पर कुल 62 मतदाता हैं। यह पर सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वोटिंग से पहले ताशीगंग गांव और बूथ को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

 

गांव और पोलिंग बूथ को सजाया गया

 

ताशीगंग (टशीगंग) गांव के पोलिंग बूथ पर मतदान कर्मी पारंपरिक वेशभूषा में चुनावी ड्यूटी करेंगे। इस केंद्र पर मतदाताओं के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई है। लोग त्योहार की तरह सज धज कर मतदान केंद्र पहुंचेंगे। मतदान केंद्र की भी गांव वालों ने सजावट की है।

 

 

 

15 हजार 256 फीट की ऊंचाई पर है पोलिंग बूथ

 

यह क्षेत्र चीन अधिकृत तिब्बत सीमा के नजदीक है। यहां लगभग 5 महीने बर्फ पड़ी रहती है। यहां की आबादी बेहद कम है मगर लोग अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझते हैं। मतदान से पहले ही लोगों ने मंत्रणा करके यहां 100% मतदान की जिम्मेदारी ली है। ताशीगंग में पोलिंग बूथ 15 हजार 256 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। 62 मतदाताओं में 37 पुरुष और 25 महिलाएं शनिवार को मताधिकार का प्रयोग करेंगे।2024 के लोकसभा चुनाव में 100 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा गया है।

 

=

 

पहली बार 2021 में बनाया गया था पोलिंग बूथ

 

बता दें कि पहली बार साल 2021 के लोकसभा उपचुनाव में यहां पर पोलिंग बूथ बनाया गया था। 2021 में मतदाताओं की संख्या 52 थी। एक साल बाद 2022 में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई। साल 2021 के लोकसभा उपचुनाव और साल 2022 के विधानसभा चुनाव में 100 फीसदी मतदान हुआ था। वोटिंग से पहले गुरुवार को हुई बर्फबारी से टशीगंग का मौसम सुहावना हो गया। शिमला से टशीगंग की दूरी 464 किलोमीटर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button