अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप के विवादित कदम, वेनेजुएला के तेल पर कब्जा और मनमानी जारी, सामने आया उनका असली चेहरा

निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद अमेरिका अब वेनेजुएला पर मनमर्जी चला रहा है. डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा करते हुए कहा है कि वेनेजुएला अब नए ऑयल डील से मिले पैसों से सिर्फ अमेरिका में बने प्रोडक्ट ही खरीदेगा. इनमें अमेरिकन एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट, दवाइयां, मेडिकल डिवाइस और इलेक्ट्रिक ग्रिड और एनर्जी फैसिलिटी को बेहतर बनाने के लिए इक्विपमेंट शामिल होंगे.

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्र्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि मुझे अभी-अभी यह जानकारी मिली है कि वेनेजुएला हमारे नए तेल समझौते के तहत अब केवल अमेरिका निर्मित उत्पाद ही खरीदेगा. इनमें अमेरिकी दवाएं, चिकित्सा उपकरण और वेनेजुएला के विद्युत ग्रिड और ऊर्जा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक उपकरण शामिल होंगे.

‘वेनेजुएला और अमेरिका दोनों के लिए अच्छी बात’
ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला अब संयुक्त राज्य अमेरिका को अपना प्रमुख साझेदार बनाकर उसके साथ व्यापार करने के लिए प्रतिबद्ध है. यह एक समझदारी भरा निर्णय है और वेनेजुएला के लोगों और संयुक्त राज्य अमेरिका दोनों के लिए बहुत अच्छी बात है. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.

वेनेजुएला के तेल को लेकर क्या बोले ट्रंप
बता दें कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला की अंतरिम अथॉरिटी अब 30 से 50 मिलियन बैरल (यानी 3 से 5 करोड़ बैरल) हाई क्वालिटी वाला तेल अमेरिका को सौंपेगी. यह तेल बाजार की कीमत पर बेचा जाएगा और उससे आने वाले पैसे का पूरा हिसाब ट्रंप खुद रखेंगे. उनका कहना है कि यह पैसा वेनेजुएला और अमेरिका के लोगों के फायदे में इस्तेमाल होगा.

ट्रंप का ये ऐलान वेनेजुएला में हाल की बड़ी घटना के बाद देखने को मिला है. अमेरिकी सेना ने 3 जनवरी 2026 को ऑपरेशन कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका अब वेनेजुएला के तेल ट्रेड और सिक्योरिटी को लेकर फैसले करेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button