नई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली एयरपोर्ट पर शशि थरूर के सहयोगी को गोल्ड स्मगलिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया
Shashi Tharoor's associate arrested at Delhi airport on charges of gold smuggling

desh
दिल्ली एयरपोर्ट पर शशि थरूर के सहयोगी को गोल्ड स्मगलिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया
बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली कस्टम ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के असिस्टेंट को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, कस्टम ने शशि थरूर के असिस्टेंट को गोल्ड स्मगलिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। इस घटना के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है।
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली कस्टम ने शशि थरूर के असिस्टेंट शिवकुमार को पकड़ा है। कस्टम ने शिवकुमार को गोल्ड स्मगलिंग के मामले में पकड़ा है। कस्टम सूत्रों के मुताबिक, शिव कुमार आईजीआई एयरपोर्ट में अपने किसी आदमी से विदेश से लाए गोल्ड का हैंड ओवर ले रहा था । तभी उसे कस्टम ने पकड़ लिया।



