मध्यप्रदेशशिक्षासिनेमा

CBI इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

CBI इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद नर्सिंग कॉलेजों की पूरी जांच से जुड़े सनसनीखेज खुलासे हो रहे।

 

जेएनएन, भोपाल, भारत मध्य प्रदेश में एक नर्सिंग कॉलेज की जांच में सही रिपोर्ट देने के लिए सीबाआई निरीक्षक राहुल राज ने 10 लाख रुपये की रिश्वत लेकर गिरफ्तार होने के बाद कॉलेजों की जांच सवालों के घेरे में आ गई है। उच्च न्यायालय ने सीबीआई को 364 कॉलेजों की जांच सौंप दी, जिसमें 318 कॉलेजों की जांच रिपोर्ट दी गई हैं। सीबीआई ने इनमें से 169 कॉलेजों को क्लीन चिट दे दिया है।

 

इस रिपोर्ट के आधार पर हाई कोर्ट ने इन कॉलेजों की मान्यता बहाल करने के लिए चिकित्सा शिक्षा संचालनालय को कहा था। उधर, सीबीआई ने अब तक रिश्वत मामले में 23 लोगों को आरोपित बनाया है, जिसमें चार सीबीआई अधिकारी भी हैं। इनमें 13 को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया जा चुका है। इसमें राहुल राज के अतिरिक्त सीबीआई में अटैच मध्य प्रदेश सीआइडी के निरीक्षक सुशील मजोका, कालेज संचालक व दलाल शामिल हैं।

नर्सिंग कॉलेजों से जुड़ी तीन महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपितों के यहां से दो करोड़ 33 लाख रुपये नकद, चार गोल्ड बार, 36 डिवाइस व दस्तावेज जब्त किए गए हैं। तीन दिन में सीबीआई ने भोपाल, इंदौर, रतलाम और जयपुर में 31 स्थानों पर छापेमारी की है।

 

राहुल राज को CBI ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

बता दें कि राहुल राज को सीबीआई की टीम ने शनिवार रात प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके निवास से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। उन्होंने भोपाल के मलय नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन अनिल भास्करन, प्रिंसिपल सुमा भास्करन और दलाल सचिन जैन से रिश्वत ली, तभी चारों को गिरफ्तार किया गया। नौ अन्य आरोपितों को इंदौर, रतलाम व भोपाल से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के लिए सभी को सीबीआई ने 29 मई तक के लिए रिमांड पर लिया है। इस पूरे मामले में सीबीआई के एक डीएसपी और एक निरीक्षक के भी नाम सामने आ रहे हैं, पर जांच एजेंसी ने अभी तक उनका नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

 

ग्वालियर अंचल के कई कॉलेजों को मिली क्लीन चिट

नर्सिंग कॉलेजों में गड़बड़ी को लेकर लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल ने याचिका दायर की थी। एसोसिएशन की पड़ताल और नर्सिंग काउंसिल की जांच में सबसे ज्यादा गड़बड़ी ग्वालियर-चंबल अंचल के नर्सिंग कॉलेजों में मिली थी, पर सीबीआई ने अपनी जांच में उधर के अधिकतर कालेजों को मापदंड के अनुकूल संचालित बताया है। 318 कॉलेजों की जांच में सीबीआई ने 169 को सही और 76 को अनुपयुक्त बताया था।

 

CBI ने 66 कॉलेजों में मामूली कमियां बताई

वहीं, 66 कॉलेजों में मामूली कमियां बताई थीं, जिनमें मिली कमियों को दूर कर संचालन की अनुमति दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि दो डीएसपी सहित चार अधिकारियों की टीम कॉलेजों की जांच कर रही थी, जिसमें यह देखा जा रहा था कि कॉलेज नर्सिंग काउंसिल के मापदंडों के अनुसार चल रहे हैं या नहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button