Blood donation: रीवा में 23 और 24 अगस्त को होगा विशाल रक्तदान अभियान
Blood donation: A massive blood donation campaign will be held in Rewa on 23 and 24 August


ब्रह्माकुमारी संस्थान एवं जिला प्रशासन रीवा द्वारा विशाल रक्तदान कार्यक्रम
रीवा
संपूर्ण मानवता के कल्याण और समाज सेवा की भावना को समर्पित, ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा जिला प्रशासन रीवा के सहयोग से आगामी 23 एवं 24 अगस्त 2025 को कृष्णा राजपुर ऑडिटोरियम रीवा में एक भव्य विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन अवसर संस्था की परमपूज्य राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी के पुण्य स्मृति दिवस पर आयोजित किया जा रहा है।
दादी प्रकाशमणि जी, जिन्होंने आजीवन विश्व बंधुत्व, निस्वार्थ सेवा और मानवीय मूल्यों को अपना संकल्प बनाया, उनकी पुण्य स्मृति में पूरे देशभर में 500 से अधिक स्थानों पर एक साथ रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में रीवा जिला भी एक महत्वपूर्ण केंद्र रहेगा।
इस विशाल आयोजन का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी करेंगे। उनके साथ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे –
संभाग आयुक्त रीवा श्री बी.एस. जामोद
अपर आयुक्त श्रीमती नीतू माथुर
पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री गौरव सिंह राजपूत
उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) श्री राजेश सिंह
जिला कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल
पुलिस अधीक्षक रीवा श्री विवेक सिंह जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी सहभागिता करेंगे।
साथ ही जिले के माननीय विधायकगण, सांसद, महापौर, जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन, कॉलेजों व विद्यालयों के संचालक, प्राचार्य, छात्र-छात्राएँ तथा नगर के गणमान्य नागरिक इस पुण्य अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज करेंगे।
यह कार्यक्रम केवल रक्तदान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह मानवीय संवेदना, करुणा और भाईचारे का संदेश भी देगा। रक्तदान को महादान की संज्ञा देते हुए संस्था यह विश्वास करती है कि प्रत्येक रक्त की बूंद किसी जीवन को बचाने का माध्यम बनेगी और यही सच्ची श्रद्धांजलि दादी प्रकाशमणि जी के प्रति होगी।
जिला प्रशासन और ब्रह्माकुमारी संस्थान मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों से सादर निवेदन करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में आकर रक्तदान कर समाज सेवा के इस महायज्ञ में सहभागी बनें।
स्थान: कृष्णा राजपुर ऑडिटोरियम, रीवा
तिथि: 23 एवं 24 अगस्त 2025
समय: प्रातः 10 बजे से
