नौतपा का प्रारंभ

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं. ऐसा लग रहा है मानो सूरज आग उगल रहा है. मध्य प्रदेश में आज से नौतपा का असर रहेगा, जिसके चलते तापमान में और भी बढ़ोतरी हो सकती है और भीषण गर्मी का असर रहेगा. नौतपा के पहले ही दिन प्रदेश के कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी की है.
बारिश का अलर्ट!
नौतपा की शुरुआत हो गई है, लेकिन अभी भी मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश का सिलसिला नहीं थम रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.
आग उगल रहा सूरज, यहां रेड अलर्ट!
नौतपा के साथ ग्वालियर-चंबल रीजन में गर्म हवाओं का कहर बरसना शुरु हो जाएगा और भीषण गर्मी पड़ेगी. मौसम विभाग ने आज यानी कि शनिवार को गुना, अशोकनगर, निवाड़ी में भीषण लू की चेतावनी है, इन जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

