राष्ट्रीय
चंद्रयान 3 को मिली सफलता दक्षिणी ध्रुव में ऑक्सीजन और सल्फर की मौजूदगी
ISRO को बड़ी सफ़लता मिली है
भारत के चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के जरिये एक और बड़ी सफलता मिली है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मंगलवार को X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट के जरिये बताया कि रोवर पर लगे पेलोड के माध्यम से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि हुई है. इसी के साथ भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि मौके पर हाइड्रोजन की खोज जारी है.



