
mp news
MP मौसम: मौसम विभाग ने भोपाल सहित 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया, जबलपुर भी प्रभावित हुआ।
MP Weather Update: भीषण गर्मी से झुलस रहे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों को जबरदस्त राहत मिली है. शनिवार शाम से ही भोपाल में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया. केरल में मानसून ने एंट्री कर ली है, जल्द ही अब मध्य प्रदेश में भी मानसून पहुंचने वाला है. मौसम विभाग ने आज भोपाल समेत 21 जिलों में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
आंधी-तूफान के साथ जमकर होगी बारिश
भोपाल, मुरैना, भिंड, विदिशा, रायसेन, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में आंधी के साथ जोरदार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट!
मौसम विभाग के मुताबिक सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और डिंडोरी जिलों में भी गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी. साथ ही इन जगहों पर बारिश की संभावना भी है. मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है.
लू का अलर्ट!
भलें ही भोपाल में बारिश हो रही हो, लेकिन कई जिले ऐसे हैं जहां अगले 24 घंटों के दौरान लू चल सकती है और इसके लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना,मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में लू चलने का पूर्वानुमान जताया गया है. इन जिलों में जबरदस्त गर्मी पड़ेगी.


