त्यौहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 31को

*रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त 31 अगस्त को:30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि, भद्रा योग के कारण नहीं बांधी जा सकती राखी*

 

 

 

रक्षा बंधन का पर्व 30 को मनाया जाए या 31 अगस्त को, इसे लेकर सभी के मन में कंफ्यूजन चल रही है। दरअसल, 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि है, लेकिन पूरा दिन भद्रा होने के कारण इस दिन राखी नहीं बांधी जा सकती। शास्त्रों के अनुसार, भद्रा में राखी बांधना अशुभ माना जाता है।

जाने माने शास्त्री ने बताया कि होलिका दहन और रक्षा बंधन दोनों त्योहारों में भद्रा का समय जरूर देखा जाता है। होलिका दहन के समय अगर भद्रा हो तो होलिका दहन नहीं की जाती। इसी तरह अगर रक्षा बंधन के दिन भद्रा हो तो बहन अपने भाई को भी राखी नहीं बांधती। इसके चलते ही रक्षा बंधन इस साल दो दिन मनाया जाएगा। श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को भद्रा का योग होने के कारण रक्षा बंधन 30 और 31 अगस्त दोनों दिन है।

*30 अगस्त रात 8.57 बजे से मुहूर्त*

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त बुधवार को रात 8:57 से लेकर 31 अगस्त गुरुवार को सूर्य उद्य सुबह 7:46 बजे तक रहेगा। अधिकतर लोग सूर्योदय के समय को शुभ मानते हैं, इसलिए 31 अगस्त को ही श्रावणी उपाकर्म का अनुष्ठान किया जाना शुभ है।

 

पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10:13 बजे से शुरू हो जाएगी। भद्राकाल सुबह 10:13 बजे से लेकर रात में 8:57 बजे तक रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button