मध्यप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

विवाहित महिला को सरेआम पीटने का वीडियो वायरल

Alirajpur: स्थान अलीराजपुर में विवाहित महिला को सरेआम पीटने का वीडियो वायरल

 

 

Alirajpur News: मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले अलीराजपुर में एक विवाहिता के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. महिला के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने विवाहिता के पति और 2 देवरों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

 

 

 

 

चरित्र शंका के चलते महिला को पीटा

 

ये घटनाक्रम बीते बुधवार का बताया जा रहा है. एसपी अलीराजपुर राजेश व्यास ने बताया कि विवाहिता पर चरित्र शंका में उसके पति ओर दो देवरों ने उसके साथ सार्वजनिक स्थान पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देते हुए बर्बरता की है. वायरल वीडियो में सभी आरोपी विवाहिता से गाली गलौज कर उसे अपमानित कर रहे हैं. एसपी के अनुसार घटनाक्रम का वीडियो कल संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कल देर रात एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है .

 

 

 

 

 

 

राजेश व्यास एसपी अलीराजपुर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कल रात्रि की घटना है. मीडिया के साथियों ने वीडियो दिया था. गांव दरखड़ के लोगों से बातचीत की. जो महिला के साथ मारपीट की, वहां उसका मायका है. महिला के साथ उसके परिजनों ने मारपीट की. पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया. तीनों व्यक्ति राधू, ईधू और माधू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

 

धार में भी महिला के साथ बर्बरता

 

इसी तरह का एक मामला धार से सामने आया था. जहां कुछ लोगों ने महिला को सरेआम पकड़कर उसके साथ मारपीट की थी. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था और आरोपियों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों में गांव का सरपंच भी शामिल था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button