राजनीतिबिहारराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर बिहार में रास्ता भटक गया , खुद बताया

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर बिहार में रास्ता भटक गया , खुद बताया

 

2024 के लोकसभा चुनावों में पांच चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। 25 मई और 1 जून 2024 को छठे और सातवें चरण में मतदान होगा।सभी राजनीतिक दल के दिग्गज नेता आगामी चरणों के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बिहार में रैली करने जाने वाल थे। हालांकि, उनका हेलीकॉप्टर रास्ता भटककर अपने  गंतव्य स्थान के बजाए दूसरी जगह पहुंच गया। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला।

 

दूसरी जगह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा हेलीकॉप्टर

यूपी के सीएम  योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी है कि गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए बिहार आने के दौरान उनका हेलीकॉप्टर रास्ता भटककर अपने गंतव्य स्थान के बजाए दूसरी जगह कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया था। सीएम योगी ने बिहार के दो लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित किया। रास्ता भटकने के काऱण हुई देर के कारण उन्होंने  शाम छह बजे प्रचार समाप्त होने में बस कुछ ही मिनट पहले पूर्वी चंपारण में रैली की।

कैसे भटका हेलीकॉप्टर?

दरअसल, गुरुवार को भाजपा द्वारा जारी यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी को पहले  बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रैली के लिए आना था और इसके बाद पश्चिम चंपारण में एक रैली के साथ अपनी यात्रा समाप्त करनी थी। हालांकि, हुई इसका ठीक उल्टा। सीएम योगी का हेलीकॉप्टर अपना रास्ता भटक गया और पहले पश्चिम चंपारण पहुंच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button