बोको हराम के आतंकी महिलाओं के साथ क्या किया करते हैं

बोको हराम के आतंकी महिलाओं के साथ क्या किया करते हैं ,जाने पूरी खबर।
मैदुगुरी :नाइजीरिया के उत्तरी पूर्वी भाग में आतंकी संगठन बोको हराम द्वारा जंगल में महीनों तक बंधे हुए सैकड़ों लोगों को मुक्त कराकर पुलिस को सौंप दिया गया। सेना को इसकी जानकारी मिली है। सेना ने कहा कि मुक्त कराए गए लोगों में अधिकांश बच्चे और महिलाएं थे, जो कई महीनों या सालों से बंधक थे। नाइजीरियाई सेना के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल केन चिग्बु ने बोर्नो में मुक्त कराए गए लोगों को असैन्य प्रशासन को सौंपते हुए कहा कि बोको हराम ने सम्बिसा के जंगलों में 350 बंधकों को बंधक बना रखा था।
भागने की नहीं करते कोशिश
मेजर जनरल केन चिग्बु ने बताया कि 209 बच्चे, 135 महिलाएं और छह पुरुष मुक्त कराए गए हैं। फटे-पुराने कपड़ों में ये लोग बहुत थके हुए नजर आए। माना जाता है कि कुछ लड़कियों ने दुष्कर्म या उग्रवादियों से जबरन शादी के बाद बच्चों को जन्म दिया होगा। एक बंधक महिला के सात बच्चे हैं और उसने बताया कि बच्चों की वजह से वह एवं अन्य लोग भागने की कोशिश नहीं कर सके।
देते हैं यातना
मुक्त कराई गई एक महिला हाजरा उमरा ने कहा, ‘‘मैं हमेशा मुक्त होना चाहती थी लेकिन बच्चों के कारण ऐसा नहीं कर सकी। उसने बताया, ‘‘भागते समय पकड़े जाने पर वो यातना देते और अनिश्चितकाल के लिए कारागार में डाल देते।’’ हाजरा उमरा के अलावा अन्य कई ऐसी महिलाएं है जो बच्चों की वजह से बोकों हराम के चंगुल सें ना चाहते हुए फंसी रहती हैं।
बोको हराम का आतंक
नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के मुताबिक बोको हराम नाइजीरिया का जेहादी समूह है जिसकी स्थापना 2009 में देश में इस्लामिक शरिया कानून लागू करने के लिए की गई थी। बोको हराम के हमले और हिंसा में अब तक कम से कम 35 हजार लोग मारे गए हैं और 21 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।




