मनोरंजनसिनेमास्वास्थ्य

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित 41 वर्षीय “पुष्पा” भंवर सिंह का इलाज कठिन

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित 41 वर्षीय “पुष्पा” भंवर सिंह का इलाज कठिन है।

 

अल्‍लू अर्जुन की ‘पुष्‍पा 2’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। जब से इस फिल्म के दूसरे पार्ट का एलान हुआ है। तब से अल्‍लू अर्जुन और ‘पुष्‍पा 2’ से जुड़ी नई अपडेट सामने आ रही है।अल्‍लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्‍पा 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब तक फिल्म से रश्मिका मंदाना और अल्‍लू अर्जुन के लुक भी सामने आ गए हैं। वहीं फिल्म का शानदार ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों का खूब प्यार भी मिला। इसी बीच अब हाल ही में ‘पुष्पा’ फेम एक्टर फहाद फासिल से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने उनके फैंस को हैरान-परेशान कर दिया है।

 

इस बीमारी से जूझ रहे हैं ‘पुष्पा’ एक्टर 

दरअसल, फहाद फासिल इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवेशम’ की सक्सेस सेलिब्रेट कर रहे हैं। ‘आवेशम’ में फहद के एक्शन अवतार की खूब तारीफ हो रही है। इसी बीच हाल ही में फिल्म से जुड़े एक इवेंट में फहद फाजिल ने खुलासा किया है कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। फहद फाजिल ने बताया कि 41 साल की उम्र में वो अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर ( (ADHD) से पीड़ित हैं। वहीं उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि इस उम्र में उनकी इस बीमारी का इलाज मुश्किल बताया जा रहा है। फहाद ने कहा कि – ‘मुझे जब क्लिनिकली इस बीमारी का पता चला तो मैंने पूछा कि क्या 41 साल की उम्र में इसका पता चले तो क्या इसे ठीक किया जा सकता है? जिसके बाद मुझे ये बताया गया कि अगर बचपन में इस बीमारी का पता चल जाए तो इसका इलाज मुमकिन और आसान है।

 

फिल्म में भंवर सिंह के किरदार में आएंगे नजर

बता दें कि , फहाद फासिल जल्द ही ‘पुष्पा 2’ में नज़र आने वाले हैं । इस फिल्म में वे विलेन बनकर अल्लू अर्जुन का सामना करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। 15 अगस्त को ‘पुष्पा 2’ रिलीज होने वाली है। फिल्म में फहाद फासिल पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे, जिसका नाम भंवर सिंह होता है। निर्देशक सुकुमार की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के बाद अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल ‘पुष्पा 2: द रूल’ में अपने किरदारों को दोहराते नजर आने वाले हैं। ‘पुष्पा 2’ भी अब वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस पर करोड़ की बंपर कमाई करने के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि 15 अगस्त 2024 को पुष्पा 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button