अध्यात्ममाउंट आबूराजस्थान

जहा शान्ति और समृद्धि होगी उस प्रदेश की तरक्की होता रहेगा

राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी @bjpbhajanlal ने आज ब्रह्माकुमारीज़ @brahmakumaris संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में आयोजित स्वर्णिम राजस्थान कार्यक्रम में शिरकत की।

इसके पूर्व संस्थान द्वारा लगाई गई गोकुल गांव- सर्वांगीण विकास अभियान, जल जन अभियान और श्रीअन्न मिलेट्स अभियान प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मंत्री ओटाराम देवासी, मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी, अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मुन्नी दीदी मौजूद रहीं।

माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि “आज मेरे लिए बहुत गौरव और हर्ष का विषय

है कि शांतिवन के आध्यात्मिक वातावरण में मैं आज यहां आया हूं। मेरा यहां कई बार आना हुआ है। यहां की व्यवस्था और संचालन देखकर कह सकता हूं

कि जहां शांति स्थापित होगी, वहां ही हमारा भविष्य होगा। यहां आकर के मुझे बहुत सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। मन को बहुत शांति का अनुभव होता है।

यहां के भाई-बहनों का अनुशासन और समर्पण सराहनीय है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “ब्रह्माकुमारीज़ जैसी आध्यात्मिक संस्थाएं आगे आकार ग्रीन एनर्जी, यौगिक खेती, जैविक खेती के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। ऐसी संस्थाओं के काम करने से निश्चित रूप से हमारा देश आगे बढ़ेगा। जहाँ शांति और समृद्धि होगी वहां देश और प्रदेश समृद्धि की ओर जाएगा। यहाँ के भाई-बहनों की त्याग, तपस्या और सेवा को प्रणाम करता हूं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button