भोपाल आम आदमी पार्टी महिला विंग कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन



खुदको बहनों के भाई भांजियों के मामा कहने वाले शिवराज सिंह चौहान ने राखी बांधने गयी अपनी बहनों ओर भांजियों को राखी बांधने के तौफे की तौर पर किया गिरफ्तार भेजा भोपाल जेल प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह
शिवराज मामा है या कंस मामा ये प्रदेश की जनता को तय करना होगा सिंह।
जिस प्रकार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ओर से विगत अनेक वर्षों से स्वयं को मध्यप्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता के समक्ष बच्चों के मामा, बहनों के भाई के रूप में निरंतर प्रचारित करते हुए स्वयं को परिवार के सदस्य के रूप में घोषित किया जाता रहा है और मध्यप्रदेश की जनता ने भी शिवराज जी की ओर से बनाए इस एकतरफा रिश्ते को सम्मान के साथ सदैव ही निभाया है। मध्यप्रदेश की निवासी होने के आधार पर प्रदेश सचिव (महिला विंग) श्रीमती भारती जैन जी व के नेतृत्व में इस वर्ष भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पावन उत्सव रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आज मध्यप्रदेश की सभी बहनों की ओर से जिला अध्यक्षा रीना सक्सेना व अन्य महिला साथियों के साथ शिवराज जी को राखी बाँधने हेतु मुख्यमंत्री निवास पहुँच रहीं थीं, किन्तु मुख्यमंत्री निवास पहुँचने के पूर्व ही रविन्द्र भवन कैम्पस में आम आदमी पार्टी की सभी बहनों को पुलिस प्रशासन द्वारा बस में भरकर जिला जेल लेजाया गया।
प्रदेश मीडिया सह प्रभारी
मिन्हाज आलम खान
8839555612
