खेल
टीम इंडिया ने जीता नेत्रहीन T20 World Cup

क्रिकेट फैन्स के लिए एक और खुशखबरी लहर p po. टीम इंडिया ने बांग्लादेश को फाइनल में हराकर नेत्रहीन टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 120 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की. भारत ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 का स्कोर बनाया था, टीम इंडिया ने सिर्फ 2 विकेट खोकर यह स्कोर बनाया था. जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 3 विकेट खोकर सिर्फ 157 ही रन बना पाई. इसी के साथ टीम इंडिया ने नेत्रहीन टी-20 वर्ल्ड कप 2022 पर कब्जा जमा लिया.



