खेलCricket

वेस्टइंडीज ने वॉर्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया 

पिछले दिनों वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के तीन के तीन मैच वेस्टइंडीज ने अपने नाम किए थे, इसका फायदा मिला है। पहले नंबर पर भारतीय टीम और दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम मौजूद है।

 

 

 

वेस्टइंडीज ने वॉर्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया

 

 

 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले वॉर्म अप मैच खेले जा रहे हैं। नामीबिया ने वॉर्म अप मैच में पापुआ न्यू गिनी को 3 रन से हरा दिया है। वहीं वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 35 रनों से हराया है। वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन और रोवमैन पॉवेल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इन दोनों ही प्लेयर्स ने अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

 

 

 

IPL की तर्ज पर शुरू होगा मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग

 

 

 

क्रिकेट जगत की मशहूर इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग की जून में शुरुआत होगी और इस टी-20 टूर्नामेंट के पहले सीजन में सूबे के अलग-अलग अंचलों की पांच टीमें भिड़ेंगी। इस नयी-नवेली लीग के सारे मुकाबले ग्वालियर में मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 15 जून से 23 जून तक सफेद गेंद से खेले जाएंगे। लीग में मालवा पैंथर्स, ग्वालियर चीतास, रीवा जैगुआर्स, भोपाल लेपर्ड्स और जबलपुर लायंस भाग ले रही हैं। मालवा पैंथर्स ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाया है।

 

 

 

पीवी सिंधु को सिंगापुर ओपन में मिली हार

 

 

 

सिंगापुर ओपन 2024 में भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का सिंगल्स में सफर दूसरे राउंड के साथ खत्म हो गया। वर्ल्ड नंबर 3 खिलाड़ी स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ सिंधु को तीन सेटों तक चले इस मुकाबले में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सिंधु ने पहले सेट को 21-11 से अपने नाम किया था। लेकिन इसके बाद अगले दो सेट हार गईं।

 

 

 

तीसरे दौर में पहुंचे नोवाक जोकोविच

 

 

 

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए लगातार सेट में जीत दर्ज करके फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया। जोकोविच को राबर्टो कार्बालेस बेयना को पराजित करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने स्पेन के खिलाड़ी को दो घंटे चार मिनट में 6-4, 6-1, 6-2 से हराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button