बीजेपी भी चली कांग्रेस की राह-रानी अग्रवाल
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
बीजेपी भी चली कांग्रेस की राह-रानी अग्रवाल,
मध्यप्रदेश/पिछले दो दिन से रीवा-सतना प्रवास के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल ने रीवा के अलग-अलग विधानसभाओं में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरीके से अगला विधानसभा नगर-निकाय चुनाव लड़ेगी। पार्टी संगठन को मजबूत कर रही हैं।
उपाध्यक्ष ने कहा की कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान निकाय चुनाव होना था।लेकिन नही हो पाया,बीजेपी ने पार्षद,महापौर चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ कोर्ट चली गई।और वे चुनाव आज तक नही हो पायी। बीजेपी ने उस चुनाव प्रक्रिया का विरोध किया,खरीद-फरोख्त का धड़ली बताकर लोकतंत्र का हत्या बताया। जनता का अविश्वास बताया। लेकिन जब कांग्रेस की सरकार गिर गईं।इसके बाद बीजेपी के सरकार बनी उसने भी निकाय-चुनाव आज तक नही करा पाया हैं।
बीजेपी ने भी कांग्रेस की तरह दुबारा पार्षद-महापौर चुनाव प्रक्रिया को लागू करने के लिए बाध्य हो गया हैं।इससे साबित हो गया हैं कि इन दोनों पार्टियों का जनता से विश्वास हट गया हैं, कही न कही सत्ता के बल-बूते उत्तरप्रदेश की तरह मध्यप्रदेश में भी सत्ता का दुरूपयोग कर निकाय में कब्जा करना चाहते हैं, परन्तु अब देश की जनता अब जाग चूँकि हैं।किसे चुनना हैं।किसे सत्ता के बाहर करनी हैं। कांग्रेस-बीजेपी दोनों आम आदमी पार्टी के आ जाने से घबराई हुई हैं।
जिस तरह दिल्ली में बीजेपी को मुक्की खानी पड़ीं,कांग्रेस जमानत बचा तक नही पायी,वैसे ही मध्यप्रदेश में भी जनता को तीसरी विकल्प के रूप में आप पर पूरा भरोसा हैं।इस बार निकाय-चुनाव के अलावा विधानसभा चुनाव में भी पार्टी पूरी ताकत के साथ बीजेपी-कांग्रेस को परास्त देगी।
इसका जीता-जागता उदाहरण हैं, दिल्ली मांडल मध्यप्रदेश में भी बिजली-पानी,शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला यात्रा,मुफ़्त देंगे।
आगे कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि आप लोग निराश न हो जनता की बुनियादी मुद्दों को उठायें, जनता तक पहुच बनाये।एक-दिन बड़ा बदलाव मध्यप्रदेश में होगी। प्रदेश की जनता महँगाई, बेरोजगारी से तंग हो गई हैं।अब जनता जुमलेबाजो को जान चूँकि हैं।
पार्टी अभी मिशन विस्तार कर संगठन को मजबूत कर रही हैं।जल्द ही प्रदेश के अन्दर एक बड़ा बदलाव होगा।यह निश्चित हैं।
उपाध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम रीवा के सेमरिया,सिरमौर,रीवा,मऊगंज,, में रही हैं। जिलाध्यक्ष ग्रामीण प्रमोद शर्मा, जिलाध्यक्ष शहरी राजीव सिंह,संगठन मन्त्री ऋषि सिंह,संगठन मन्त्री रवि मिश्रा,जिले के कार्यकरणी पदाधिकारी, विधानसभाओ के प्रभारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
आप मीडिया सेल,
आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश।
🅰️🅰️🅿️🅰️🅰️🅿️🅰️🅰️🅿️🅰️🅰️🅿️



