पत्रकारों की मदद के लिए केंद्र की कल्याण योजना का गैर मान्यता प्राप्त व फ्रीलांसर भी उठा सकते हैं लाभ
• पत्रकारों की मदद के लिए केंद्र की कल्याण योजना का गैर मान्यता प्राप्त व फ्रीलांसर भी उठा सकते हैं लाभ…
• केंद्र सरकार पत्रकारों की मदद के लिए पत्रकार कल्याण योजना संचालित कर रही है…
🔥 मध्य प्रदेश : अच्छी खबर
पत्रकार की मृत्यु होने पर आश्रितों को 5 लाख की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है, स्थाई दिव्यांगता पर पांच लाख गंभीर बीमारी की दशा में 3 लाख रुपये तथा किसी गंभीर दुर्घटना के कारण उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर दो लाख रुपये देने का प्रावधान है,
केंद्र सरकार पत्रकारों की मदद के लिए पत्रकार कल्याण योजना संचालित कर रही है, योजना की पात्रता के लिए भारत सरकार या किसी राज्य व केंद्र शासित प्रदेश की सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए, यदि मान्यता प्राप्त नहीं है तथा वे प्रिंट, इलेक्ट्रानिक अथवा वेब आधारित सेवाओं से पिछले कम से कम पांच वर्षों से जुड़े हैं तो भी वे इस योजना के दायरे में आएंगे,
अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि पत्रकार की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है,
स्थाई दिव्यांगता के मामले में पत्रकार को पांच लाख रुपये, कैंसर, रीनल फेल्योर, बाई पास, ओपेन हार्ट सर्जरी, एंजियोप्लास्टी, ब्रेन हैमरेज और लकवाग्रस्त होने जैसी गंभीर बीमारी की दशा में 3 लाख रुपये तथा किसी गंभीर दुर्घटना के कारण उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर 2 लाख रुपये देने का प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए राज्य सरकार और केंद सरकार की वेबसाइट पर विजिट करें



