मध्यप्रदेशमौसम

यहां पड़ रही भीषण गर्मी

MP मौसम: धार-राजगढ़ सहित इन जिलों में भारी गर्मी के बीच रेड अलर्ट! मौसम पर बड़ा अपडेट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अतरंगी बना हुआ है. भीषण गर्मी पड़ रही है और गर्म हवाओं की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुहाल हो गया है. सुबह से ही चिलचिलाती धूप पड़ रही है. रविवार को कई जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. वहीं कई जगहों पर तपतपाती धूप के बीच आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज कई जिलों में लू रेड अलर्ट जारी किया है, तो वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में बारिश की चेतावनी भी जारी की है.

 

 

यहां पड़ रही भीषण गर्मी

रविवार को राजगढ़ पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं शाजापुर में 46.6 डिग्री, पृथ्वीपुर निवाड़ी में 46.5 डिग्री, सागर-गुना में 46.2 डिग्री, खजुराहो-सीहोर में 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. भोपाल, सागर, खरगोन, शिवपुरी, खंडवा, दमोह और टीकमगढ़ जिलों में भी भीषण गर्मी का असर देखा गया, इन जगहों पर तापमान में 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जिलों में भी चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी का असर देखा गया.

 

 

 

लू का रेड अलर्ट, पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने आज रतलाम, धार और राजगढ़ जिलों में भीषण गर्मी की संभावना जताई है और लू का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं इंदौर, उज्जैन, भिंड, श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, आगर मालवा, शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

 

 

बारिश का अलर्ट

 

पिछले 24 घंटे के दौरान इंदौर, देवास, रतलाम, मंदसौर खरगोन, जावरा, महेश्वर, बड़वाह, भोपाल और बुरहानपुर समेत कई जिलों में आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज भी करीब एक दर्जन जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है. इन जिलों में बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, रतलाम, अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना शामिल हैं. मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

 

यहां भी पड़ेगी भीषण गर्मी

भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, मुरैना, दतिया, अशोकनगर, सागर, विदिशा, दमोह, कटनी, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, सीहोर, रायसेन, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मडंला, डिंडोरी, अनूपपुर और उमरिया जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button