Cricketखेल

विराट सिर्फ 1 रन बनाकर हुए आउट, अनुष्का के चेहरे पर दिखी मायूसी, भारत की जीत के बाद ऐसे जताया प्यार!

चैम्पियन्स ट्रॉफी का बीते दिन फाइनल मैच था। भारत के सामने न्यूजीलैंड की मजबूत टीम थी, लेकिन इसके बावजूद भारत ने शानदार अंदाज में खेलते हुए न्यूजीलैंड को शिकस्त दी और इस ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता। रवींद्र जडेजा ने विनिंग रन बनाया और जैसे ही भारती की जीत का वो पल आया तो भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली उछल पड़े और पत्नि अनुष्का संग सेलिब्रेट करते नजर आए, लेकिन इससे पहले एक्ट्रेस उदास दिखी थीं उनका चेहरा लटका हुआ था। पूरे मैच के दौरान अनुष्का के कई अलग-अलग भाव देखने को मिले।

उदास हो गई थीं अनुष्का
मैच की शुरुआत के दौरान ही वो तालियां बजाकर टीम इंडिया को चियर करती नजर आईं। उनके चेहर पर जोश और उत्साह देखने को मिला। ब्लू शर्ट ऑर शॉर्ट्स में उनका लुक काफी कूल था। वैसे जब विराट फील्ड पर आए तो अनुष्का को उनसे काफी उम्मीदें थीं। अनुष्का को लगा था कि उनके पति एक लंबी पारी खेलेंगे और खूब चौके-छक्के की बारिश करेंगे, लेकिन हुआ इससे विपरीत। विराट कोहली जब मैदान में उतरे तो बस तीन गेंदों पर एक रन बनाकर ही आउट हो गए। जैसे ही अंप्यार ने आउट करार दिया अनुष्का का चेहरा लटक गया। वो आंखें मीचती और होट पर उंगली रखे नजर आईं। उनके चेहरे का एक्सप्रेशन एक झटके में वायरल हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button